विषय

कांग्रेस

मोदी-शाह की जोड़ी की मारी नहीं, कॉन्ग्रेस तो सोनिया-राहुल-प्रियंका की तिकड़ी के बोझ तले दबी है

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी नतीजों में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। गॉंधी परिवार प्रचार से दूर रहा। राहुल कम बोले। इसका असर दिखना लाजिमी था। सो, भाजपा की सीटें दोनों जगह घट गईं।

दो बार UP के कार्यवाहक CM रहे कॉन्ग्रेसी नेता रिज़वी BJP में शामिल, PM मोदी की कार्यशैली से हैं प्रभावित

"मैं प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से काफी प्रभावित रहा हूँ। जब मैं हज यात्रा पर जा रहा था, तब सऊदी अरब में लोग पीएम मोदी की ख़ूब तारीफ़ कर रहे थे।"

विधायक खरीदने के मामले में फँसे कॉन्ग्रेस नेता पूर्व CM हरीश रावत, FIR दर्ज

सीबीआई ने अपनी FIR में हरीश रावत के अलावा जिन लोगों को नामजद किया है वे हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक रावत, और समाचारपत्र 'समाचार प्लस' के सम्पादक उमेश शर्मा। इसके अलावा......

भाई दिग्विजय सिंह के घर कॉन्ग्रेस MLA का धरना: झूठे वादे के लिए राहुल गॉंधी को भी लताड़ा था

5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे लक्ष्मण सिंह इससे पहले किसान कर्जमाफी पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी को भी घेर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि क़र्ज़माफ़ी किसी भी क़ीमत पर संभव नहीं है। इसके लिए राहुल गॉंधी को माफी मॉंगनी चाहिए।

EVM-चुनाव आयोग सब मोदी की जेब में: हार की आशंका में नतीजों से पहले ही फिर से कॉन्ग्रेस ने ढूँढा बहाना

"जब लोगों ने इस पर शंका जाहिर कर दी है, तो आप (भाजपा) EVM आखिर क्यों चाहते हैं? चुनाव आयोग को निर्णय लेना है, जब सभी पार्टियों ने शंका जाहिर की है।"

पूरे चुनाव में न सोनिया, न ही प्रियंका दिखीं, राहुल मुंबई तक ही सीमित, हम हारते हैं तो कॉन्ग्रेस जिम्मेदार: NCP

“हम मानते हैं कि जनता ने हमें सरकार बनाने का आदेश नहीं दिया है। कॉन्ग्रेस के साथ गठबंधन करना हमारी मजबूरी थी। अकेले चुनाव लड़ना संभव नहीं था। इस चुनाव में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने काफी मेहनत की है।”

राजस्थान में BSP नेताओं को गधे पर घुमाया: कॉन्ग्रेस पर भड़कीं मायावती, कहा- जैसे को तैसा

"कॉन्ग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बसपा विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को अघात पहुँचाने के लिए वहाँ के वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है, जो अति-निन्दनीय व शर्मनाक है। कॉन्ग्रेस अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट के खिलाफ काफी गलत परम्परा डाल रही है....."

मुक्ति मार्ग पर 2 कदम और… कॉन्ग्रेस वह ‘बैल’ है जिसे अब गॉंधी भी हाँकना नहीं चाहते

कहते हैं कि आदमी को आगे से हॉंकते हैं और बैल को पीछे से। पार्टी तो जीते-जागते, विचारों से लैस लोगों का ही संगठन होता है। सो, कायदे से उसका भी नेतृत्व आगे से होना चाहिए। लेकिन, आज कॉन्ग्रेस को पीछे से हॉंकने को भी कोई तैयार नहीं है।

गोविंदा कर रहे भाजपा उम्मीदवार का प्रचार: एक और ‘कॉन्ग्रेसी’ चेहरा हुआ भगवा?

करीब दशक भर पहले कॉन्ग्रेस की राजनीति से तौबा कर लेने वाला 'विरार का छोरा' फिर से लौटा है। भगवा तिलक लगाकर, भगवा पार्टी के कैंडिडेट का प्रचार करने के लिए, भगवा गमछा गले में टाँगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा, मनमोहन सिंह ने खत लिख कर कहा- मैं आऊँगा

शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि मनमोहन सिंह ने उनके न्योते का पत्र लिखकर जवाब दिया है। बकौल कुरैशी पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे आम आदमी की हैसियत से समारोह में हिस्सा लेंगे।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें