पश्चिम बंगाल के नॉर्थ कोलकाता में शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नज़ीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया। शेख मतलाब की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा बुरी तरह घायल है।
सीबीआई ने इस अभियान के तहत तृणमूल युवा कॉन्ग्रेस महासचिव विनय मिश्रा के ठिकाने पर भी छापा मारा। विनय मिश्रा काफी समय से फ़रार चल रहे हैं जिसकी वजह से सीबीआई ने उनके विरुद्ध लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।
'द डर्टी पिक्चर' और 'एलएसडीः लव सेक्स और धोखा' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत गई है। 33 वर्षीय अभिनेत्री दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क एरिया में एक अपार्टमेंट में रहती थीं।
मुंबई पुलिस ने कोलकाता से 20 साल के पलाश घोष को गिरफ्तार किया है। कंगना रनौत का प्रशंसक बताए जा रहे पलाश पर शिवसेना सांसद संजय राउत को फोन पर धमकी देने का आरोप है।