विषय

Azam Khan

भू माफिया आजम खान पुत्र, Suar MLA अब्दुल्ला गिरफ्तार, जाँच में बाधा डालने का आरोप

पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम खान पर FIR आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने शिक्षण दस्तावेजों और पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज करवाने की शिकायत की थी।

MLA अब्दुल्ला ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट, भू माफिया आजम खान से है ‘खास कनेक्शन’

भू माफिया घोषित हो चुके आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब्दुल्ला आजम खान पर FIR भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 467, 468, 471 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आजम खान के बोल अभद्र और असभ्य, ऐसा सबक सिखाएँ कि याद रहे: जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा है, "मेरा मानना है कि स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं सांसद के लिए आजम खान के शब्द पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। यह अभद्र और असभ्य था। सदन के स्पीकर उन्हें ऐसा सबक सिखाएँ जिसे वह भूल न सकें।"

‘मानसिक विकृति से ग्रस्त हैं आज़म खान, कड़ी सजा दी जाए’ जौहर यूनिवर्सिटी की 140 बीघा जमीन का पट्टा भी निरस्त

एसडीएम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी की 140 बीघा जमीन के पट्टे को रद्द किया जाता है। कोर्ट ने माना कि यह कोसी नदी की रेतीली जमीन है, जो कि सार्वजनिक है। इस जमीन को गलत तरीके से लीज पर लिया गया था।

माफी नहीं मॉंगी तो आजम खान पर होगी कार्रवाई, बचाव में बीवी बोली- उर्दू की मिठास से गलतफहमी

तजीन का कहना है कि आज़म खान को साजिश के तहत फँसाया जा रहा है। वो एक अच्छे वक्ता हैं। फातिमा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बोला है, जिसको लेकर उनके ऊपर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। उर्दू भाषा में ऐसी मिठास है, जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है।

आज़म खान पुरुष सांसदों पर धब्‍बा, उनका शर्मनाक बयान उनके चरित्र का प्रतिबिम्ब: स्‍मृति ईरानी

“आज़म खान द्वारा दिया गया शर्मनाक बयान उनके चरित्र का प्रतिबिंब है; उनका बचाव करके अखिलेश यादव ने भी प्रमाणित कर दिया की उनकी सोच में भी कोई फ़र्क़ नहीं। जो सदन में महिला के साथ निंदनीय व्यवहार कर सकता है वह साधारण महिला से किस प्रकार का व्यवहार करता होगा यह सोचने वाली बात है।”

किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, 8 नई शिकायतें दर्ज

जमीन कब्जाने मामले में राज्यपाल राम नाईक ने भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जौहर यूनिवर्सिटी का अधिग्रहण करने की बात कही है।

आजम खान के बिगड़े बोल: बॅंटवारे के बाद पाकिस्तान न जाने की सजा भुगत रहे मुस्लिम

भू-माफिया घोषित किए गए सपा सांसद आजम खान ने फिर से विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आजम खान ने कहा है कि मुस्लिम देश के बँटवारे के वक्‍त पाकिस्‍तान न जाने की सजा भुगत रहे हैं।

आजम खान के समधी का होटल हुआ सील, RDA ने की बड़ी कार्रवाई

रामपुर विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि होटल की इमारत को मानचित्र के विपरीत बनाया गया है, साथ ही यहाँ स्वीकृत नक्शे से भी अधिक निर्माण हुआ है।

आजम खान के समर्थकों की गुंडई से प्रशासनिक अधिकारी डरे, एसपी से की शिकायत

आजम खान के ख़िलाफ़ 16 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले भी सपा उम्मीदवार आजम खान पर कई बार चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लग चुका है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें