HomeराजनीतिMLA अब्दुल्ला ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट, भू माफिया आजम खान से है...

MLA अब्दुल्ला ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट, भू माफिया आजम खान से है ‘खास कनेक्शन’

अब्दुल्ला आजम खान पर गलत और कोडेड दस्तावेंजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। यह FIR उत्तर प्रदेश के रामपुर, सिविल लाइन्स थाने में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज है।

हाल ही में भू माफिया घोषित हो चुके समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब्दुल्ला आजम खान पर गलत और कोडेड दस्तावेंजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। यह FIR उत्तर प्रदेश के रामपुर, सिविल लाइन्स थाने में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज है।

अलग-अलग दस्तावेजों में अलग है जानकारी

पुलिस के अनुसार, अब्दुल्ला आजम खान पर FIR भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 467, 468, 471 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने शिक्षण दस्तावेजों और पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज करवाने की शिकायत की है।

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला अचानक से तब सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने जया प्रदा को लेकर निशाना साधा था। अब्दुल्ला आजम ने एक बयान देते हुए कहा था- “अली भी हमारे हैं, बजरंगबली भी हमारे हैं। हमें अली भी चाहिए और बजरंगबली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।” भू माफिया आजम खान लगातार महिला विरोधी बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं।

गत बृहस्पतिवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान भी आजम खान ने भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसके बाद उन्हें माफ़ी माँगनी पड़ी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रोपेगेंडा के खेल में The News Minutes ने छिपाए फैक्ट्स, एजेंडा था- ONGC के CSR फंड से ₹670 करोड़ का दान ‘RSS से जुड़े...

'द न्यूज मिनट' की रिपोर्ट में दिए गए तथ्य ओएनजीसी की अपनी वार्षिक रिपोर्ट से लिए गए हैं, लेकिन इसे इस तरह से पेश किया गया है कि यह अधूरा और भ्रामक है।

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।
- विज्ञापन -