महिला के मुताबिक वह उस रात अपने कमरे में सोए हुए थे, तभी अयूब ने तसलीम से फ्रेंच किस के लिए कहा। उसे लगा अयूब सभी झगड़ों को भुलाकर पैचअप करना चाहता है। लेकिन जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली, अयूब ने उसकी जीभ को हाथ से पकड़ लिया और......
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीएच कपाड़िया ने मई में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर एक शिकायत को स्वीकार करने के बाद राहुल गाँधी को समन जारी किया था। अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए पहली नजर में इसे राहुल गाँधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला माना।
गहलोत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि गुजरात में आज़ादी के बाद से ही शराब पर प्रतिबन्ध है लेकिन शराब की सबसे ज्यादा खपत गुजरात में ही होती है। उन्होंने गुजरात के बारे में आगे दावा किया कि राज्य में घर-घर में शराब पी जाती है।
परीक्षा में 1372 वकीलों ने भाग लिया। ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में सिर्फ़ 494 वकील ही लिखित परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हो सके। हास्यास्पद यह रहा कि जिन न्यायिक अधिकारियों ने वकीलों की ऑनलाइन परीक्षा ली थी, वे खुद भी लिखित परीक्षा में फेल हो गए।
साल 2003 में 3 नेताओं की हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश के तहत भाजपा नेता हरेन पांड्या की हत्या कर दी गई जबकि वीएचपी के दो नेता जयदीप पटेल और जगदीश पटेल बच गए थे। इसके लिए वहाब ने धन मुहैया कराया था।
आजमगढ़ के एसपी पंकज पांडेय ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि शाहिद आजमगढ़ निवासी हैं और उनको गुजरात पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 / 143 ,147 के तहत दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार किया है।
गुजरात में पूर्वी कच्छ के डेप्युटी एसपी डीएस वाघेला ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार से एक आतंकी ख़तरे के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। संपूर्ण कच्छ ज़िला हाई अलर्ट पर है, सभी लैंडिंग पोर्ट पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
2010 में सूरत ज़िले की कामरेज पुलिस ने दक्षिण गुजरात में नक्सल गतिविधियों का प्रचार करने के लिए गाँधी समेत 25 के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में 24 आरोपित गिरफ़्तार किए जा चुके हैं। सीमा हिरानी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है।