लखनऊ से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की माँग पूरी नहीं होने पर शौहर ने तीन तलाक दे दिया। फिर जेठ के साथ हलाला का दबाव बनाया जाने लगा।
निकाह होने के बाद से ही पीड़िता पर उसके ससुर और देवर की नीयत खराब थी। दोनों उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। जब उसने इनकार कर दिया तो उसे और उसके ढाई साल के बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया।