ये चौंकाने वाला है कि जिस उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका गाँधी को जोर-शोर से लॉन्च किया गया है, उसी यूपी में कॉन्ग्रेस गठबंधन को 80 में से महज 3 सीटें मिलेंगी। दिल्ली में AAP का खाता तक नहीं खुलेगा। पिछले आम चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा सातों सीटों पर कब्ज़ा करेगी।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने आर्टिकल 35A हटाने की बात कही है। इसके लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए पार्टी ने कहा कि ये आर्टिकल राज्य के विकास में बाधक है। भाजपा ने कहा है कि वो कर की दर घटाने की अपनी नीति जारी रखेगी ताकि ईमानदार करदाताओं को फ़ायदा हो।
वरुण गाँधी ने जनता से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प लेने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम और एससी-एसटी मतदाताओं से भी भाजपा को वोट देने का आह्वान किया।
सेना में अपने 39 साल के करियर में सक्रिय कॉम्बैट लीडर के तौर पर कई भूमिकाएँ निभाने वाले जनरल चंद ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जितना भाजपा की सरकार ने सेना के लिए काम किया है उतना किसी और सरकार ने नहीं किया।
एक प्राइवेट मीडिया चैनल में जारी बहस के दौरान भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हो गई और कॉन्ग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा के ऊपर पानी फेंक दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े गोरखपुर में जिस नेता की जीत के बाद से उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की नींव पड़नी शुरू हो गई थी, अब महागठबंधन का वो सेनानी अपनी पूरी निषाद सेना के साथ भाजपाई हो गया है।
रीता बहुगुणा जोशी संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत मेयर रह चुकी हैं। उनकी उम्मीदवारी का ऐलान मात्र से प्रयागराज में कॉन्ग्रेस बिखर गई है। पार्टी में घबराहट का माहौल है और प्रियंका गाँधी को उनके ख़िलाफ़ उतरने को कहा जा रहा है। क्या अपने पिता की सीट पर जीतेंगी रीता?
'मिनी मुख्यमंत्री' सहित कई पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री और विधानसभा-लोकसभा प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गए। इससे अमेठी, कन्नौज और आगरा में कॉन्ग्रेस, सपा और बसपा तीनों को करारा झटका लगा है।