Homeव्हाट दी फ*इंजीनियरिंग कॉलेज की महिला कर्मचारी ने ₹97 लाख का किया गबन, बॉयफ्रेंड ने ऑनलाइन...

इंजीनियरिंग कॉलेज की महिला कर्मचारी ने ₹97 लाख का किया गबन, बॉयफ्रेंड ने ऑनलाइन जुए में ₹50 लाख उड़ाए, ओडिशा का मामला

पूछताछ के दौरान विकास कुमार ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से मिले कुल 97 लाख रुपए में से 50 लाख रुपए ऑनलाइन जुए में उड़ा दिए हैं।

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की एक महिला कर्मचारी द्वारा कॉलेज के लाखों रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार (3 मई, 2022) को बताया कि उस महिला के बॉयफ्रेंड ने स्वीकार किया है कि उसने महिला से 97 लाख रुपए हासिल किए और ऑनलाइन जुए पर 50 लाख रुपए खर्च कर दिए।

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिला एकाउंटेंट के बॉयफ्रेंड विकास कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से भुवनेश्वर लाया गया है, और पुलिस उससे पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान विकास कुमार ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से मिले कुल 97 लाख रुपए में से 50 लाख रुपए ऑनलाइन जुए में उड़ा दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बात भी सामने आई है कि विकास कुमार टोमांडो स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का ही पूर्व छात्र हैं, जहाँ महिला एकाउंटेंट काम करती थी।

बता दें कि इंजीनियरिंग कॉलेज की उस महिला कर्मचारी को 29 अप्रैल, 2022 को कॉलेज के 97 लाख रुपए के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

तब एसीपी प्रकाश चंद्र पाल ने बताया था कि विकास कुमार ने महिला कर्मचारी को अपने पिता के इलाज के नाम पर कई मदों में पैसा भेजने के लिए राजी कर लिया था। आरोपित महिला बॉयफ्रेंड के झाँसे में आते ही पूरी राशि डिजिटल ट्रांसफर कर दी थी।

हालाँकि, बाद में, उसने कॉलेज के अधिकारियों के सामने पूरी पोल खोल दी थी। वहीं महिला कर्मचारी के खिलाफ टोमांडो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी गई थी। बाद में इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -