Homeव्हाट दी फ*कुछ घंटे पहले गर्लफ्रेंड ने दिया था बच्चे को जन्म, उसकी माँ के साथ...

कुछ घंटे पहले गर्लफ्रेंड ने दिया था बच्चे को जन्म, उसकी माँ के साथ फ़रार हुआ बॉयफ्रेंड

“मुझे इस बात की उम्मीद थी कि एक नवजात बच्चे की नानी उसे प्यार करेगी लेकिन उन्होंने ठीक उल्टा काम किया। जिस वक्त में मेरी माँ को मेरे बच्चे पालने में मदद करनी चाहिए, उस वक्त वो मेरे बॉयफ्रेंड के साथ समय बिता रही हैं। यह मेरे साथ सरासर धोखा है।”

देश और दुनिया में अक्सर ऐसी घटनाएँ होती हैं जो अजीबो गरीब होती हैं। ऐसी घटनाएँ जिन्हें सुनने के बाद उन पर भरोसा करना तक मुश्किल होता है। कुछ इस तरह का मामला सामने आया है ब्रिटेन ने ग्लास्टरशेयर क्षेत्र से, जहाँ दो बच्चों का पिता अपनी गर्लफ्रेंड की माँ के साथ भाग गया। भागने वाले युवक की उम्र 29 वर्ष है और महिला (गर्लफ्रेंड की माँ) की उम्र 44 वर्ष। सबसे ज़्यादा हैरानी की बात ये है कि युवक की गर्लफ्रेंड ने कुछ ही घंटों पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। 

युवक की गर्लफ्रेंड का नाम जेस औड्रिज (Jess Aldridge) है, 24 वर्षीय युवती ने हाल ही में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बच्चे के जन्म से ठीक पहले जेस अपनी माँ जार्जिना (Georgina) के घर पर रहने के लिए आई थी। कुछ ही समय बाद जार्जिना ने जेस के पति रेयान शेल्टर (Ryan Shelton) के साथ फ़्लर्ट करना शुरू कर दिया। फिर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वो एक दूसरे के नज़दीक आए। इसके बाद जेस अस्पताल में बच्चे को जन्म देने आई और वहाँ उसे पता चला कि उसका पति रेयान और उसकी माँ जार्जिना एक साथ भाग चुके हैं। 

इतना ही नहीं दोनों लगभग 60- 65 किलोमीटर की दूरी पर एक नए घर में साथ रह रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही जेस ने एक समाचार समूह से बात करते हुए कहा, “मुझे इस बात की उम्मीद थी कि एक नवजात बच्चे की नानी उसे प्यार करेगी लेकिन उन्होंने ठीक उल्टा काम किया। जिस वक्त में मेरी माँ को मेरे बच्चे पालने में मदद करनी चाहिए, उस वक्त वो मेरे बॉयफ्रेंड के साथ समय बिता रही हैं। यह मेरे साथ सरासर धोखा है।” 

इसके अलावा जेस का ये भी कहना था कि उसकी माँ और उसके बॉयफ्रेंड के बीच पिछले कुछ समय से फ़्लर्ट जारी था। दोनों एक साथ बैठ कर शराब पीते थे और देर रात जागते हुए किचन के पास हँसी मज़ाक करते थे। बच्चे का जन्म होने के लगभग घंटे भर बाद उसे मैसेज मिला जिसमें रिश्ता ख़त्म करने की बात थी। दरअसल जेस की पहले से ही दो बेटियाँ हैं और वह अपनी माँ के पास इस उम्मीद से गई थी कि उसे बच्चों की देखभाल करने में थोड़ी मदद मिल जाएगी। इन बातों के ठीक विपरीत उसके साथ ही धोखा हो गया।     

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -