Monday, March 9, 2026
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर कार लेकर घुसा शख्स, किए फायर: उड़ानें रद्द, पुलिस...

जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर कार लेकर घुसा शख्स, किए फायर: उड़ानें रद्द, पुलिस ने इलाके को घेरा, साथ में रखा है बच्चा

एयरपोर्ट जाने वाली सड़कों और रेल को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर हैम्बर्ग एयरपोर्ट से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ हवाई जहाज़ों के पास जमीन पर आग लगी हुई है और उसे सुरक्षाकर्मी उसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

जर्मनी के हैम्बर्ग में एक सिरफिरा एयरपोर्ट के रनवे पर गाड़ी लेकर घुस गया है। आशंका जताई जा रही है कि वह एक अपहरणकर्ता है। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सैकड़ों उड़ानों को या तो फिलहाल रोक दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है।

हैम्बर्ग पुलिस द्वारा एक्स (पहले ट्विट्टर) पर दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्थानीय समय शाम 8:00 बजे एक सिरफिरा अपनी गाड़ी को एयरपोर्ट के बैरियर तोड़ते हुए रनवे तक ले गया, जिससे एयरपोर्ट का कामकाज रुक गया।

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर गाड़ी ले जाने वाले 35 साल के शख्स के साथ 4 साल का एक बच्चा भी है। पुलिस इसे अपहरण का मामला मानकर चल रही है। इस शख्स की पत्नी ने बताया है कि बच्चे को अपने पास रखने के विवाद में उसने अपहरण किया है। पति-पत्नी के बीच बच्चे को अपने रखने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

इस शख्स ने अपनी गाड़ी से दो बार हवाई फायर किया और जलती हुई बोतलें भी फेंकी। पुलिल ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने किसी हमले की धमकी दी है या नहीं। हैम्बर्ग पुलिस उससे सम्पर्क साधने में सफल रही है और मनोवैज्ञानिकों के साथ उससे बातचीत कर रही है।

इस शख्स की पत्नी ने कहा कि आरोपित उसके संपर्क में है। इस दौरान हैम्बर्ग से उड़ने वाले सभी विमानों से लोगों को निकालकर आसपास के होटल में ले जाया गया है। किसी भी नई उड़ान पर रोक लगा दी गई है। बाहर से आने वाली उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया है।

एयरपोर्ट जाने वाली सड़कों और रेल को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर हैम्बर्ग एयरपोर्ट से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ हवाई जहाज़ों के पास जमीन पर आग लगी हुई है और उसे सुरक्षाकर्मी उसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस पूरी घटना में अभी तक किसी के घायल होने या मारे जाने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा के अतिरिक्त घटनास्थल पर जर्मनी की स्पेशल फ़ोर्स, स्वाट और अन्य टीमें पहुँची हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कोपेनहेगन सम्मेलन 1910 में प्रस्ताव, दुनिया भर में संगठिन आंदोलन: जानें- क्लारा जेटकिन के बारे में, जिनकी वजह से आज मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय...

क्लारा जेटकिन ने शिक्षा, ट्रेड यूनियन और जागरूकता पर बल दिया। उनका आंदोलन मुख्य रूप से मजदूर महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित था।

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर ममता सरकार घिरी, मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब: जानिए क्या है सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल की अवहेलना न तो लोकतंत्र के लिए अच्छा है और न ही केन्द्र- राज्य संबंध के लिए। CM बनर्जी के व्यवहार ने देश का अपमान किया।
- विज्ञापन -