Friday, October 18, 2024
Homeराजनीतिबाबा महाकाल का अशीर्वाद लेकर उज्जैन से गए मोहन यादव, भोपाल में चुन लिए...

बाबा महाकाल का अशीर्वाद लेकर उज्जैन से गए मोहन यादव, भोपाल में चुन लिए गए CM: परिजन बोले- BJP में मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ता

मोहन यादव ने चुनाव के दौरान लगा नारा 'एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी' का जिक्र करते हुए कहा कि विकास के सपनों को लेकर हम आगे चलेंगे।

भाजपा ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया विधायक चुना है, विधायक दल की बैठक में सोमवार (11 दिसंबर, 2023) को इस पर मुहर भी लग गई। वो उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। उनके CM बनने के बाद उनके घर में भी जश्न का माहौल है। उनके पिता, बहन, पत्नी और परिवार के अन्य लोग खुश हैं। उनकी बहन ने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है, उन्होंने काफी संघर्ष किया है, वो 1984 से ही ABVP-भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके भाई ने ABVP के कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर काम किया है, और सतत काम किया है। उन्होंने मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे उनकी मेहनत है, बड़ों का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है और भगवान महाकाल का आशीर्वाद है। मोहन यादव की बहन ने कहा कि वो जब भी उज्जैन में आते हैं, बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं। मुख्यमंत्री चुने जाने से 1 दिन पहले भी वो महाकाल का आशीर्वाद लेकर गए थे।

उनकी बहन ने कहा कि उन्हें एक जिम्मेदारी दी गई है, भाजपा में बड़ी बात नहीं है बल्कि CM होने का मतलब भी कार्यकर्ता होना ही है। मोहन यादव की पत्नी ने भी अपने पति के मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है, उन्हें पूरी तरह नहीं पता था लेकिन उनका नाम चल रहा है। उनकी पत्नी ने कहा कि भगवान ने मेहनत का फल दिया है। मोहन यादव के परिजनों को वीडियो में फोन कॉल पर भी बात करते हुए देखा जा सकता है।

मोहन यादव के बुजुर्ग पिता भी अपने बेटे के सीएम बनने पर खुश नज़र आए। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं खुद मोहन यादव भी मीडिया के सामने आए और उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, अब तक सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही है जो सामान्य और छोटे कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है, यही पार्टी का चरित्र है।

मध्य प्रदेश के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विकास का कारवाँ शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, उसे हम आगे लेकर जाएँगे। इस दौरान उन्होंने चुनाव के दौरान लगा नारा ‘एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी’ का जिक्र करते हुए कहा कि विकास के सपनों को लेकर हम आगे चलेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में हम लगातार राज्य को स्वर्णिम बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।

मोहन यादव ने 1984 में ABVP से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। 1986 में उन्हें विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। मोहन यादव ABVP के प्रदेश सह-मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे हैं। RSS के वो सह-खंड कार्यवाह और नगर कार्यवाह भी बने। 1997 में वो BJYM में आए। वो ‘उज्जैन विकास प्राधिकरण’ के अध्यक्ष और ‘मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम’ के अध्यक्ष भी रहे हैं। मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी CM चुना गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘टुकड़े-टुकड़े कर रामगोपाल मिश्रा के शव को कर देते गायब’: फायरिंग के बीच हिंदू युवक को बचाने जो अब्दुल हमीद की छत पर पहुँचा,...

किशन ने बताया कि जब वो रामगोपाल का शव लेने गए तो सरफराज ने उनपर भी गोली चलाई, अगर वो गोली निशाने पर लगती तो शायद उनका भी शव अब्दुल हमीद के घर में मिलता।

बांग्लादेश को दिए गौरव के कई क्षण, पर अब अपने ही मुल्क नहीं लौट पा रहे शाकिब अल हसन: अंतिम टेस्ट पर भी संशय,...

शाकिब के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत अब बिना आखिरी टेस्ट खेले ही हो सकता है। उनके देश वापसी को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है, और वे दुबई से अमेरिका लौट सकते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -