Sunday, May 12, 2024
Homeदेश-समाजगर्भवती बीवी को डॉक्टरों से रखा दूर; नॉर्मल बच्चे को पैदा करने की जिद...

गर्भवती बीवी को डॉक्टरों से रखा दूर; नॉर्मल बच्चे को पैदा करने की जिद में देखा करता था यूट्यूब… जच्चा-बच्चा की मौत के बाद केरल पुलिस की हिरासत में नयाज

केरल के करक्कमंडपम में मंगलवार (20 फरवरी 2024) को प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के शौहर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नयाज़ है, जिसके खिलाफ आशा वर्करों ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि नयाज एक्यूपंक्चर विधि से अपनी बीवी समीरा बीवी का इलाज करवा रहा था।

केरल के करक्कमंडपम में मंगलवार (20 फरवरी 2024) को प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के शौहर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नयाज़ है, जिसके खिलाफ आशा वर्करों ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि नयाज एक्यूपंक्चर विधि से अपनी बीवी समीरा बीवी का इलाज करवा रहा था। वह किसी भी डॉक्टर को अपने घर में घुसने भी नहीं देता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना करक्कमंडपम के पूनथुरा इलाके की है। यहाँ रहने वाला नयाज साउंड सिस्टम का काम करता है। घर में उसकी 36 वर्षीया बीवी समीरा थी। समीरा 3 बच्चों की माँ थी। उसके तीनों बच्चे सर्जरी से हुए थे। समीरा चौथी बार गर्भवती हुई थी। इलाके की आशा वर्करों का कहना है कि पूरे 9 माह में एक बार भी नयाज ने अपनी बीवी को डॉक्टरों को नहीं दिखाया था।

नया किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को अपने घर में घुसने नहीं देता था। माना जा रहा है कि नयाज किसी भी हाल में अपना चौथा बच्चा सामान्य प्रसव से ही पैदा करना चाहता था। हालाँकि, सामान्य प्रसव की संभावना न के बराबर थी, इसके बावजूद नयाज अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह सामान्य प्रसव के तरीके यूट्यूब पर देखा करता था।

नयाज अपने किराए के मकान में सिर्फ एक एक्यूपंचर डॉक्टर को बुलाता था। जैसे-तैसे करके एक बार एक स्वास्थ्यकर्मी नयाज के घर के अंदर पहुँच गई। तब जाकर लोगों को समीरा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई थी। हालाँकि, अपने शौहर की ज़िद को देखते हुए समीरा किसी से भी अपनी डिलीवरी के बारे में बात नहीं करती थी।

उसकी बीवी की गर्भावस्था के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नयाज से अपनी बीवी का इलाज करवाने की गुजारिश की। इस गुजारिश पर नयाज ने खुद को अपनी बीवी का ध्यान रखने में सक्षम बताया। आखिरकार 20 फरवरी को प्रसव के दौरान समीरा की मौत हो गई। नवजात बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका।

इस घटना की जानकारी होने पर आशा वर्करों ने पुलिस में नयाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने नयाज के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपित नयाज से पूछताछ की जा रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी कॉन्ग्रेस को, पहले ही हार मान चुका है INDI गठबंधन’: झारखंड के चतरा में गरजे PM...

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा- 'शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी।'

बेटे समेत फरार हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान? 25 की संख्या में घर पर पहुँची यूपी पुलिस तो गेट पर लगा मिला ताला, पेट्रोल...

अनस और कार में बैठे उसके साथियों ने पेट्रोल पंप पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद खुद विधायक अमानतुल्लाह खान वहाँ पहुँचे और उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -