Friday, May 10, 2024
Homeदेश-समाजअफगानिस्तान में पकड़ा गया केरल का सनाउल इस्लाम, ISIS में शामिल होने के लिए...

अफगानिस्तान में पकड़ा गया केरल का सनाउल इस्लाम, ISIS में शामिल होने के लिए कंधार गया था: रिपोर्ट में बताया- पूछताछ कर रही तालिबानी एजेंसी

अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक भारतीय शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भारतीय केरल का रहने वाला सनाउल इस्लाम बताया जा रहा है। वह इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए अफगानिस्तान पहुँचा था। उसी दौरान तालिबान ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, भारतीय एजेंसियों ने इस संबंध में अभी को स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है।

अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक भारतीय शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भारतीय केरल का रहने वाला सनाउल इस्लाम बताया जा रहा है। वह इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए अफगानिस्तान पहुँचा था। उसी दौरान तालिबान ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, भारतीय एजेंसियों ने इस संबंध में अभी को स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है।

अफगान तालिबान का दावा है कि सनाउल इस्लाम ताजिकिस्तान (कुछ रिपोर्ट में कजाकिस्तान) के रास्ते अफगानिस्तान की राजधानी कंधार पहुँचा था। अफगान तालिबान का आरोप है कि सनाउल का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (ISKP) से है। वह आतंकी साजिशों को अंजाम देने के मकसद से अपने आकाओं से मदद लेने के लिए पहुँचा था। इसी उद्देश्य से वह कंधार पहुँचा था।

तालिबान का कहना है कि सनाउल इस्लाम के पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद किया गया है। उस पासपोर्ट पर उसका सनाउल इस्लाम लिखा हुआ है। वहीं, उसका निवास स्थान केरल का मल्लापुरम का उल्लात्तूपारा लिखा हुआ है। तालिबान का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद सनाउल इस्लाम को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी जाँच की जा रही है।

वहीं, मामले की जाँच के लिए तालिबान ने उसे खुफिया विभाग जनरल डायरेक्टरेट इंटेलिजेंस को सौंप दिया है। तालिबान की इंटेलिजेंस शाखा इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। तालिबान यह जानने का प्रयास कर रहा है कि वह किन-किन जगहों पर जाने वाला था और किन-किन लोगों से अब तक मिल चुका है और किन-किन लोगों से मिलने वाला था। उसे कंधार के जेल में रखा गया है।

जनम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि सनाउल इस्लाम की गिरफ्तारी से जुड़े आगे के कदमों को लेकर अफगान एजेंसियों के साथ चर्चा चल रही है। अफगान अधिकारियों ने उसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। जाँच से पता चला है कि सनाउल इस्लाम ने आतंकवादी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) में शामिल होने के इरादे से ताजिकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान की यात्रा की थी।

यह घटना अब्दुल रशीद अब्दुल्ला से समानता रखती है। दरअसल, अब्दुल रशीद ने केरल के कासरगोड के 21 लोगों के साथ उसी क्षेत्र की यात्रा की थी। यह देखा गया है कि आतंकवादी आमतौर पर ताजिकिस्तान के रास्ते से ही अफगानिस्तान में प्रवेश करते हैं। सनाउल इस्लाम के मामले में भी जाँच टीम द्वारा पुष्टि की गई यही पैटर्न दिख रहा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चुनाव प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में 51 दिन बाद दिल्ली के CM को दी अंतरिम जमानत: 2 जून को...

सुप्रीम कोर्ट ने ED के विरोध के बावजूद लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।

घटते हिन्दू और बढ़ते मुस्लिम भारत के लिए खतरे की घंटी: गजवा-ए-हिन्द के इस मिशन में कॉन्ग्रेसी तुष्टिकरण का भी हाथ, कासिम से PFI...

ISIS से लेकर PFI तक गजवा-ए-हिन्द की साजिश में लगे पड़े हैं। मुस्लिम 'अपना इलाका' बसा कर शरिया चलाने लगते हैं और बाकियों को पलायन को विवश कर देते हैं। बावजूद इसके कॉन्ग्रेस 2 बीवियों वालों को 2 लाख रुपए देने का वादा करती है। घुसपैठियों का समर्थन किया जाता है, हिन्दुओं की संपत्ति छीनने की धमकी दी जाती है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -