Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस शासन में कर्नाटक में जंगलराज, भाजपा नेता के घर में घुस 4 लोगों...

कॉन्ग्रेस शासन में कर्नाटक में जंगलराज, भाजपा नेता के घर में घुस 4 लोगों की हत्या, पुलिस के हाथ खाली

बताया गया कि हत्यारे छत से घर में घुसे और लोगों को मारने लगे। पहले उन्होंने एक कमरे का शीशा तोड़ कर हडिमनी परिवार के तीन लोगों को मार दिया। इनकी हत्या गोली मार कर की गई। खटपट की आवाज सुन कर जब कार्तिक उस कमरे के पास पहुँचे तो हत्यारों ने उन्हें भी मार दिया।

कर्नाटक के कॉन्ग्रेस राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राज्य के गडग जिले में नगरपालिका उपाध्यक्ष के घर में घुस कर चार लोगों की हत्या कर दी गई। नगर पालिका की उपाध्यक्ष भाजपा नेता हैं। उनके बेटे को मार दिया गया। इसके अलावा 3 और लोगों की उनके ही घर में रात में हत्या कर दी गई। मामले में कर्नाटक पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

जानकारी के अनुसार, गडग जिले की गडग-बेटागेरी नगर पालिका में शुक्रवार रात (18 अप्रैल, 2024) को दसरा ओनी इलाके में प्रकाश बकाले के घर में हमला हुआ। प्रकाश बकाले भाजपा नेता हैं और उनकी पत्नी गडग-बेटागेरी नगरपालिका की उपाध्यक्ष भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारे उनके घर में रात में घुसे और प्रकाश के बेटे कार्तिक बकाले (27), परशुराम हडिमनी(55), लक्ष्मी हडिमनी (45) और आकांक्षा हडिमनी (16) की हत्या कर दी। बताया गया कि हडिमनी परिवार कार्तिक की शादी की तैयारियों में हिस्सा लेने आया था। यह बकाले परिवार के रिश्तेदार थे।

इन सभी की हत्या गोली मार कर की गई। बताया गया कि हत्यारे छत से घर में घुसे और लोगों को मारने लगे। पहले उन्होंने एक कमरे का शीशा तोड़ कर हडिमनी परिवार के तीन लोगों को मार दिया। इनकी हत्या गोली मार कर की गई। खटपट की आवाज सुन कर जब कार्तिक उस कमरे के पास पहुँचे तो हत्यारों ने उन्हें भी मार दिया।

इसके बाद हत्यारों ने प्रकाश बकाले और सुनन्दा बकाले के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। हालाँकि, वह इसमें सफल नहीं हुए। इस बीच प्रकाश बकाले ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना के बाद हत्यारे भागने में सफल रहे। उन्होंने अपने हथियार एक नाले में फेंक दिए।

हत्यारों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। गडग के पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला डकैती का नहीं है क्योंकि मृतकों के शरीर से कोई भी गहने नहीं ले जाए गए। मामले की जाँच के लिए पाँच अधिकारीयों की टीम बनाई गई है। इस घटना के बाद कर्नाटक के मंत्री एच के पाटिल ने भी दौरा किया है।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद से कर्नाटक की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। कॉन्ग्रेस राज वाले कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में हत्या की कई वारदात सामने आई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -