Homeदेश-समाजहनुमान के भेष में भीख माँग रहा नसीम गिरफ़्तार: हिन्दू इलाक़े की रेकी करने...

हनुमान के भेष में भीख माँग रहा नसीम गिरफ़्तार: हिन्दू इलाक़े की रेकी करने का आरोप

नसीम डेलापीड़ की झोपड़पट्टी में अपनी बीवी मुस्कान के साथ रहता है। पुलिस ने उसपर रूप बदल कर ठगी करने का मुक़दमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक भिखारी भगवान हनुमान की वेश-भूषा में भीख माँग रहा था। सुभाष नगर क्षेत्र में दोपहर के समय लोगों ने जब उसे हनुमान का भेष धर कर भीख माँगते देखा तो आपत्ति जताई। हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहाँ पर जमा हो गए। बजरंग दल के संयोजन वरुण ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने का बाद पुलिस वहाँ पर पहुँची।

पुलिस ने जब हनुमान के भेष में भीख माँग रहे युवक से पूछताछ की, तो कुछ और ही सामने आया। उसने अपना नाम नसीम बताया। वह मुरादाबाद के लालटीकर रोड का रहने वाला है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछ्ताछ की तो उसने दावा किया कि वह हिन्दू धर्म में आस्था रखता है। उसने पुलिस को बताया कि उनकी माँ और बीवी, दोनों ही हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखती हैं। उसने बताया कि वो पहले लैला-मजनू के भेष में भीख माँगा करता था और उसने पहली बार हनुमान का रूप धरा था।

पुलिस ने बजरंग दल और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि लोगों का कहना है कि वह कई बार हनुमान के भेष में इधर-उधर चक्कर लगा चुका है। बजरंग दल के महानगर संयोजन वरुण ने बताया कि वो अपने मित्र अधिवक्ता आलोक प्रधान के साथ घर जा रहे थे, तभी उन्हें नसीम दिखा। वह हनुमान के भेष में भीख माँग रहा था। बकौल वरुण, ऐसा लग रहा था जैसे नसीम हिन्दू इलाक़े की रेकी करने आया है।

नसीम डेलापीड़ की झोपड़पट्टी में अपनी बीवी मुस्कान के साथ रहता है। पुलिस ने उसपर रूप बदल कर ठगी करने का मुक़दमा दर्ज किया है। पुलिस को मुक़दमे में धाराएँ लगाने के लिए काफ़ी माथापच्ची करनी पड़ी। आरोपित के पास से आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। नसीम के एक और साथी के बारे में पता चला है, जो फरार बताया जा रहा है। नसीम ने बताया कि वो कुलदेवी को भेंड़ की बलि देता है और काली माता को मदिरा चढ़ाता है। उसने बताया कि जब उसके पिता नदीम जिन्दा थे, तभी से वह ऐसा करता आ रहा है। नदीम की 7 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -