Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-समाजसड़क से गुजर रहीं थी 6 जैन साध्वी, अल्ताफ हुसैन शेख ने पहले किया...

सड़क से गुजर रहीं थी 6 जैन साध्वी, अल्ताफ हुसैन शेख ने पहले किया पीछा फिर बेल्ट से मारा: गुजरात के भरूच की घटना, गिरफ्तार

साध्वियों को डराने धमकाने के बाद अल्ताफ हुसैन शेख साध्वियों के ऊपर चिल्लाने लगा। सादा जीवन बिताने और अमूमन पुरुषों से दूर रहने वाली जैन साध्वियाँ अल्ताफ हुसैन शेख से दूर रहने के लिए चेताती रहीं।

गुजरात के भरूच में अल्ताफ हुसैन शेख नाम के एक शख्स ने सड़क पर जा रहीं जैन साध्वियों पर हमला बोल दिया। हमला करने से पहले जैन साध्वियों का काफी देर तक पीछा करता रहा। उसने साध्वियों को पैरों से मारा, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 6 श्वेताम्बर साध्वी भरूच से जैन साध्वी विहार के लिए निकलीं थी। उनके साथ विहार का एक सेवक भी था। सेवक कुछ दूर उन्हें छोड़ने के बाद वापस चला गया। इसके बाद साध्वियों ने बिना किसी का साथ लिए रास्ता तय कर रहीं थी। इसी बीच मुहम्मदपुरा का अल्ताफ शेख हुसैन सड़क पर आकर उनका पीछा करने लगा। यह गाँव रास्ते में ही पड़ता है। वह काफी दूर तक उनका पीछा करता रहा और इसके बाद उनको डराने भी लगा।

साध्वियों को डराने धमकाने के बाद अल्ताफ हुसैन शेख साध्वियों के ऊपर चिल्लाने लगा। सादा जीवन बिताने और अमूमन पुरुषों से दूर रहने वाली जैन साध्वियाँ अल्ताफ हुसैन शेख से दूर रहने के लिए चेताती रहीं। उन्होंने जब अल्ताफ से दूर रहने को कहा तो उसने एक साध्वी पर हमला बोल दिया और उन्हें लातों से मारना चालू कर दिया। जब वह जमीन पर गिर गईं तो इसके बाद उसने सभी पर बेल्ट से हमला कर दिया।

अल्ताफ के हमले के दौरान यहीं से गुजर रहे एक शख्स ने साध्वियों को बचाया। उसने गाँव वालों को सूचना दी, जिन्होंने अल्ताफ हुसैन शेख को ढूंढ कर पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। अल्ताफ हुसैन को पुलिस ने मौके पर पहुँच कर हिरासत में ले लिया। अल्ताफ से पुलिस वर्तमान में पूछताछ कर रही है। ऑपइंडिया ने इस मामले में जानकारी के लिए भरूच पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश की है। अभी इस विषय आगे जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी मिलते ही अपडेट दिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

असम के मुस्लिम बहुल इलाकों में जनसंख्या से अधिक आधार कार्ड: CM सरमा का ऐलान- जिसका NRC का आवेदन नहीं, उसे AADHAAR नहीं

असम के सीएम सरमा ने कहा है कि जिन लोगों ने NRC के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आधार कार्ड नहीं जारी किया जाएगा।

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -