Homeराजनीतिखालिस्तानी अमृतपाल के लिए संसद में पूर्व CM चन्नी की बैटिंग, सिख किसान नेताओं...

खालिस्तानी अमृतपाल के लिए संसद में पूर्व CM चन्नी की बैटिंग, सिख किसान नेताओं के साथ राहुल गाँधी की बैठक: क्या पका रही है कॉन्ग्रेस?

चरणजीत सिंह चन्नी लोकसभा में खड़े तो हुए बजट पर अपनी बात रखने, लेकिन अपनी और पार्टी की खालिस्तान को लेकर सोच सबके सामने रख दी।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद में खालिस्तानी अमृतपाल के लिए धुआँधार बल्लेबाजी की है। बता दें कि जहाँ चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से जीत कर सांसद बने हैं, वहीं अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। अमृतपाल सिंह ने वहाँ से कॉन्ग्रेस, भाजपा, AAP और अकाली दल जैसी 4 बड़ी पार्टियों को हराया। बता दें कि वो फ़िलहाल असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। फ़िलहाल संसद का बजट सत्र चल रहा है।

चरणजीत सिंह चन्नी लोकसभा में खड़े तो हुए बजट पर अपनी बात रखने, लेकिन अपनी और पार्टी की खालिस्तान को लेकर सोच सबके सामने रख दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखेबाजी का भी आरोप लगाया। इस पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उन पर गलत बातें बोल कर भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के कर्ज माफ़ किए जा रहे हैं, जबकि किसानों के नहीं।उन्होंने आरोप लगाया कि धरने पर बैठने के कारण 4 किसानों पर NSA लगाया गया।

चरणजीत सिंह चन्नी ने इस दौरान अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि 20 लाख लोगों द्वारा उसे सांसद चुना गया है। बता दें कि खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में उसे 4.04 लाख वोट पड़े हैं और कुल पोलिंग ही 10.47 लाख की हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि NSA लगा कर अमृतपाल सिंह को अंदर रखा गया है, वो अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की बात यहाँ नहीं रख पा रहे। बकौल चन्नी, ये ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ के खिलाफ है।

बता दें कि राहुल गाँधी ने भी 1 दिन पहले बुधवार (24 जुलाई, 2024) को सिख किसान नेताओं से मुलाकात की थी। पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार किसानों को संसद में उनसे मिलने के लिए नहीं आने दे रही है। और अब चन्नी ने अमृतपाल का समर्थन किया है। वो अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी को आपातकाल बता रहे हैं। हाल ही में अमृतपाल का भाई हरप्रीत और उसका दोस्त लवप्रीत ड्रग्स के साथ धराया था। अमृतपाल सिंह ने भारत देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा था, वो पंजाब को खंडित करने की बातें करता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -