Homeदेश-समाजलिव-इन में रह पैदा की बेटी, फिर मुस्लिम बनाने के लिए करने लगा टॉर्चर:...

लिव-इन में रह पैदा की बेटी, फिर मुस्लिम बनाने के लिए करने लगा टॉर्चर: सोहैल ने कॉल सेंटर में हिन्दू लड़की को फाँसा, जबरन खिलाया मांस और पढ़वाई नमाज

यह मामला बदायूँ के थाना क्षेत्र बिसौली का है। यहाँ मंगलवार को एक हिन्दू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूँ की रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ एक हिन्दू लड़की ने सोहैल पर नाम बदल कर निकाह करने और फिर इस्लाम कबूल करने के दबाव का आरोप लगाया है। पीड़िता चंडीगढ़ के एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी जिसे मांस खाने और नमाज़ पढ़ने पर भी मजबूर किया गया था। इंकार करने पर सोहैल और उसके परिवार वालों ने मिल कर पीड़िता की पिटाई भी की। मंगलवार (3 सितंबर 2024) को दी गई इस शिकायत पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

यह मामला बदायूँ के थाना क्षेत्र बिसौली का है। यहाँ मंगलवार को एक हिन्दू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूँ की रहने वाली है। साल 2023 में पीड़िता चंडीगढ़ के एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी। यहीं पर पीड़िता को सोहैल पहली बार मिला था जिसने अपना परिचय हिन्दू के तौर पर दिया था। उसने पीड़िता को विश्वास में लिया और साथ रहने वाला। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता से कई बार रेप किया जिस से वो गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने आगे बताया कि कुछ दिनों बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सोहैल पीड़िता को ले कर बदायूँ आ गया। घर आ कर पीड़िता को सोहैल के मुस्लिम होने और खुद को धोखा मिलने की जानकारी हुई। बदायूं ला कर सोहैल और उसके घर वाले पिछले 3 महीने से पीड़िता को टॉर्चर करने लगे। इस टॉर्चर में सोहैल का अब्बा नियामु, उसकी अम्मी रुखसाना के साथ उसकी बहनें रुबीना और जेबा शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी मिल कर पीड़िता को एक बंधक जैसे रखते हैं। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

शिकायतकर्ता पीड़िता के मुताबिक, उनकी बेटी को माँ से दूर रखा जाता है। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती है। इस दौरान पीड़िता को हिन्दू धर्म त्याग कर इस्लाम कबूल करने के लिए कहा जाता था। जब पीड़िता ने आरोपितों की बात मानने से इंकार कर दिया तो मंगलवार को इन सभी आरोपितों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और बेटी को छीन कर घर से भगा दिया। पीडिता ने सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। बदायूं पुलिस ने मामले का संज्ञान ले कर जाँच शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -