Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-समाजशादीशुदा हिन्दू महिला को 'आयुष गुर्जर' बन फँसाया, फिर किया बलात्कार और जबरन धर्म...

शादीशुदा हिन्दू महिला को ‘आयुष गुर्जर’ बन फँसाया, फिर किया बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन करा बनाया ‘समा’, अबॉर्शन भी कराया: मुजफ्फरनगर में आदिल के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने इस तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अलावा धर्मांतरण निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस FIR में आयुष बने आदिल के साथ उसकी पहली बीवी और एक अन्य अज्ञात को भी नामजद किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ आदिल नाम के युवक ने खुद को आयुष गुर्जर बता कर शादीशुदा हिन्दू लड़की को अपने प्यार के जाल में फँसाया। आदिल ने पारिवारिक और आर्थिक मुसीबत झेल रही महिला से सहारा देने के नाम पर 3 साल तक रेप किया। इसी दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो बना डाले जिसे दिखा कर ब्लैकमेलिंग भी की गई। पीड़िता को इस्लाम कबूल करवा कर फना नाम दे दिया गया। पुलिस ने सोमवार (16 सितंबर 2024) को FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। फरार चल रहे आदिल की तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मुज़फ्फरनगर के थानाक्षेत्र बुढ़ाना का है। यहाँ 16 सितंबर को एक हिन्दू महिला ने को समाजिक संगठन के सदस्यों के साथ मिल कर थाने में तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि वो शादीशुदा है। पीड़िता की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई थी। किसी बात को ले कर पति-पत्नी में नहीं बन पाई। पति की पिटाई से तंग आ कर पीड़िता दिल्ली चली आई थी। यहाँ पर साल 2021 में उनकी मुलाकात आदिल से हुई थी।

आदिल ने खुद को आयुष गुर्जर और पेशे से वकील बताया था। आयुष मूल रूप से मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता और आदिल के बीच फोन नंबर बंट गए और इनकी आपस में बातचीत होने लगी। आयुष बने आदिल ने पीड़िता को कानूनी मदद देने की बात कहते हुए अपने झाँसे में ले लिया। उसने मेरठ के एक वकील से पीड़िता की मुलाकात करवाई। पीड़िता के पति पर इसी वकील के जरिए मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया।

धीरे-धीरे पीड़िता और आयुष में करीबी बढ़ने लगी। आरोप है कि इसी दौरान आदिल ने पीड़िता को एक ताबीज भी पहनाई थी। थोड़े दिनों बाद आदिल और पीड़िता एक साथ दिल्ली में रहने लगे। इस बीच बने शारीरिक संबंधों की फोटो और वीडियो भी आदिल ने बना डाली। वह पीड़िता के साथ कई हिन्दू धर्मस्थल पर घूमने भी गया। इनमें वैष्णो देवी और खाटू श्याम आदि स्थान भी शामिल हैं। वह वह माथ पर तिलक लगाता था, हाथ में कलावा बाँधे रहता था और पूजापाठ का भी दिखावा करता था।

इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो आदिल ने धोखे से उनका एबॉर्शन भी करवा दिया। एक दिन पीड़िता को पता चला गया कि आयुष असल में मुस्लिम समुदाय का आदिल है। वह आदिल से झगड़ने लगी। आरोप है कि तब आदिल ने पीड़िता को उसके द्वारा बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। आदिल ने पीड़िता को मुँह बंद रखने के लिए कहा।

आरोप है कि तब आदिल ने पीड़िता को उसके द्वारा बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। आदिल ने पीड़िता को मुँह बंद रखने के लिए कहा। उसने पीड़िता को धमकी दे कर कहा कि अगर वो बदनामी से बचना चाहती है तो इस्लाम कबूल कर ले। मजबूरी में पीड़िता आदिल की हाँ में हाँ मिलाती चली गई। धर्मान्तरण के बाद पीड़िता को नया नाम फना दिया गया। आदिल पीड़िता को दिल्ली से अपने गाँव ले आया।

आरोप है कि यहाँ पीड़िता को पता चला कि आदिल पहले से ही शादीशुदा है। आदिल की बीवी फरीम भी पीड़िता को प्रताड़ित किया करती थी। यहाँ आदिल के परिवार के तमाम सदस्यों ने पीड़िता को रोज़े रखवाए और कलमा पढ़वाया। अपनी बातें न मानने पर पीड़िता को न सिर्फ मारा-पीटा जाता था बल्कि धमकियाँ भी मिलती थीं। आखिरकार आए दिन की प्रताड़ना से तंग हो कर पीड़िता जैसे-तैसे हिन्दू संगठनों से मिल पाई।

हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पीड़िता के साथ 16 सितंबर 2024 को बुढ़ाना थाने पहुँच कर तहरीर दी। तहरीर में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है। पुलिस ने इस तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अलावा धर्मांतरण निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस FIR में आयुष बने आदिल के साथ उसकी पहली बीवी और एक अन्य अज्ञात को भी नामजद किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आदिल फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भले फाइनल हार गई टीम इंडिया, पर भारत की अर्थव्यवस्था में ₹11637 करोड़ जोड़ गया क्रिकेट वर्ल्ड कप: 48 हजार नई नौकरियाँ भी पैदा...

ICC द्वारा जारी की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 45 दिन चले इस विश्व कप के कारण भारत की अर्थव्यवस्था को ₹11,637 करोड़ का फायदा मिला है।

नंदू पासवान और गौतम पासवान के विवाद में जली नवादा की महादलित बस्ती, ‘बहुजनों पर हमला’ बता जाति की आग लगाने निकल पड़े राहुल...

बिहार को एक बार फिर से जातीय हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश की जा रही है। नवादा में महादलित समुदाय के दर्जनों घरों में आग लगा दी गई।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -