Monday, September 30, 2024
Homeदेश-समाजमक्का-मदीना भेजने के नाम पर 189 मुस्लिमों से ठगी, दिल्ली से मुंबई तक फैला...

मक्का-मदीना भेजने के नाम पर 189 मुस्लिमों से ठगी, दिल्ली से मुंबई तक फैला जाल: ओडिशा पुलिस ने नबील शेख को दबोचा

ठगी और जालसाजी के शिकार सभी पीड़ित मुस्लिम समुदाय से हैं और भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। पकड़े गए मुबीन शेख से पूछताछ की जा रही है और उसके बाकी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

ओडिशा पुलिस ने हज यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले एक ट्रेवेल एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नबील अब्दुल मुबीन शेख है। शुक्रवार (27 सितंबर 2024) को पुलिस ने शेख को मुंबई से दबोचा है। वह अब तक 189 लोगों को चूना लगा चुका है। ठगी और जालसाजी के शिकार ये तमाम पीड़ित मुस्लिम समुदाय से हैं और भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। पकड़े गए मुबीन शेख से पूछताछ की जा रही है और उसके बाकी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला ओडिशा के बालासोर जिले का है। यहाँ ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को नबील अब्दुल मुबीन शेख नाम के व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की कई शिकायतें मिलीं। ये शिकायतें भद्रक, बारीपदा और बालासोर आदि जिलों के उन मुस्लिमों की थी, जिनको हज और उमराह करवाने के नाम पर ठग लिया गया था। साल 2019 से 2023 के बीच प्रत्येक यात्री से लगभग 96000 रुपए लिए गए थे। शिकायत में ठगी की कुल रकम लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपयों के आसपास बताई गई।

पुलिस के मुताबिक, नबील शेख ‘अल आदम टूर एन्ड ट्रेवेल्स’ नाम की कम्पनी चलाता है। ट्रेवेल्स के इस धंधे में उसके अब्बा फिरदौस बी और बहन साइमा अंजुम भी शामिल हैं। ओडिशा का नबील शेख मुंबई के कुर्ला इलाके की अल इजमा टूर एन्ड ट्रेवेल्स के सहयोग से लोगों को हज यात्रा करवाने का झाँसा देता था। मुंबई की कम्पनी के मालिक का नाम मोहम्मद बिस्मिल्लाह शेख है। इन दोनों ने कंपनियों ने मिल कर कुल 189 लोगों के पैसे ले लिए पर उनको हज पर नहीं ले गया।

हज यात्रा न जाने पर नाराज मुस्लिमों ने नबील से अपने पैसे वापस माँगे। पहले तो नबील शेख ने आनाकानी की लेकिन बाद में उसने अधिकतर लोगों को चेक काट कर दे दिए। बैंक में जाने के बाद ये तमाम चेक बाउंस हो गए थे। आखिरकार खुद को ठगा पा कर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू की तो पता चला कि नबील शेख द्वारा पीड़ित लोग सिर्फ ओडिशा नहीं बल्कि महाराष्ट्र, दिल्ली व अन्य प्रदेशों में भी हैं।

अपने खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही नबील शेख ओडिशा छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की तो लोकेशन मुंबई में मिली। शुक्रवार को ओडिशा पुलिस ने मुंबई में दबिश दी, जिसमें नबील शेख गिरफ्तार कर लिया गया। नबील शेख पर जालसाजी और धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस जाँच पड़ताल के दौरान उसके बाकी नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुबारक हो बिहार! ‘कमाई’ का सीजन आ गया है…

दुर्भाग्य देखिए कि जो बिहार अपनी राजनीतिक चेतना पर इठलाता है, उसके लिए बाढ़ कभी भी राजनीतिक विमर्श का मुद्दा नहीं रहा। न है। न होने की उम्मीद है।

भगवान को राजनीति से दूर रखिए: तिरुपति के बीफ वाले लड्डू पर सुप्रीम कोर्ट, कहा- मिलावट के पुख्ता सबूत नहीं; CM से पूछा- चल...

सुप्रीम कोर्ट में बी.आर. गवई और के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि जब इस मामले की जाँच चल रही थी, तो मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का सार्वजनिक बयान देना कितना उचित था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -