Friday, October 18, 2024
Homeदेश-समाजदेवरिया में दुर्गा विसर्जन जुलूस में युवक को मारा चाकू, अंगूर आलम गिरफ्तार: पुलिस...

देवरिया में दुर्गा विसर्जन जुलूस में युवक को मारा चाकू, अंगूर आलम गिरफ्तार: पुलिस ने बताया- आपसी रंजिश

इस घटना में घायल हुए युवक राजन पटेल ने बताया, "मेरा नाम राजन पटेल है, मैं यहीं का रहना वाला हूँ। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि विसर्जन जुलूस में मुस्लिम पक्ष आकर नाचने लगे और इसके बाद मारपीट चालू हो गई। हमने हटने को कहा तो नहीं हटे। वो लोग मुझे मिलकर मारने लगे। मेरे अलावा एक और युवक घायल हुआ है।"

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दुर्गा मूर्ति के विसर्जन जुलूस पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने हमला किया। हमले में दो हिन्दू युवकों को चाकू घोंप दिया गया। एक युवक को अधिक चोट आई है। चाकू घोंपने के बाद अंगूर आलम नाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज में बुधवार (16 अक्टूबर, 2024) को हिन्दू दुर्गा मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकाल रहे थे। यह जुलूस गंडक नदी के तट तक जाना था। इसमें बड़ी संख्या में युवक शामिल थे। जब यह जुलूस मझौलीराज के शाही चौराहे पर पहुँचा तो इसमें कुछ मुस्लिम युवक भी घुस आए।

इन्होने हिन्दू युवकों से विवाद करना चालू कर दिया। हिन्दुओं ने इसका विरोध किया तो यह हिंसा पर उतर आए। उन्होंने राजन पटेल (19) पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको बचाने आए युवक जितेश सिंह को भी चाकू लगा। वह भी घायल है।

विसर्जन जुलूस में चाकूबाजी करने के बाद यह सभी भाग गए। हिन्दुओं ने यहाँ इसके बाद प्रदर्शन करना चालू किया और आरोपित की गिरफ्तारी की माँग की। हिन्दुओं ने अंगूर आलम नाम के एक व्यक्ति पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना में घायल हुए युवक राजन पटेल ने बताया, “मेरा नाम राजन पटेल है, मैं यहीं का रहना वाला हूँ। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि विसर्जन जुलूस में मुस्लिम पक्ष आकर नाचने लगे और इसके बाद मारपीट चालू हो गई। हमने हटने को कहा तो नहीं हटे। वो लोग मुझे मिलकर मारने लगे। मेरे अलावा एक और युवक घायल हुआ है।”

देवरिया के एसपी और डीएम भी मौके पर पहुँचे थे। देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल ने बताया, “देवरिया के मझौली राज में आज एक दुर्गा मूर्ति विसर्जन था। इस विर्सजन जुलूस में कुछ लड़के बाहर से घुस आए, इसके बाद आपसी विवाद हुआ और लड़ाई झगड़ा हुआ। इस लड़ाई में राजन नाम का एक युवक घायल हो गया। उसका इलाज CHC सलेमपुर में करवाया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुख्य अभियुक्त अंगूर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया, “देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना में विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवकों में झगड़ा हुआ, इसमें एक युवक को चोटें आई हैं। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एक मुकदमा कायम कर लिया गया है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है। विसर्जन भी सम्पन्न हो गया है।”

हिन्दुओं पर हमले के मामले में सलेमपुर की विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “मेरे विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर के मझौली राज में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर विभिन्न आताताइयों द्वारा घुसकर धारदार हथियार से किए वार से अत्यंत दुखी एवं निशब्द हूँ। सभी घायल श्रद्धालुओं के उपचार हेतु निजी व जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है।”

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल रामगोपाल मिश्रा नाम के एक युवक की मुस्लिमो ने हत्या कर दी थी। उन्होंने रामगोपाल मिश्रा को गोली मार दी थी और विसर्जन जुलूस पर पथराव किया था। इस मामले में अब्दुल हमीद का परिवार आरोपित है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बांग्लादेश को दिए गौरव के कई क्षण, पर अब अपने ही मुल्क नहीं लौट पा रहे शाकिब उल हसन: अंतिम टेस्ट पर भी संशय,...

साकिब के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत अब बिना आखिरी टेस्ट खेले ही हो सकता है। उनके देश वापसी को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है, और वे दुबई से अमेरिका लौट सकते हैं।

गुजरात के गिर-सोमनाथ में तोड़े जो इस्लामिक ढाँचे (दरगाह+मस्जिद) वे अवैध: सुप्रीम कोर्ट को प्रशासन ने बताया क्यों चला बुलडोजर, मुस्लिम बता रहे थे...

गिर-सोमनाथ में मस्जिद-दरगाह गिराने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं हुई है, यह वहाँ के कलेक्टर ने कहा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -