Homeदेश-समाजमोहम्मद आसकार ने 3 साल की हिन्दू बच्ची से की दरिंदगी, खाली घर में...

मोहम्मद आसकार ने 3 साल की हिन्दू बच्ची से की दरिंदगी, खाली घर में लेकर किया रेप: सहारनपुर पुलिस ने दबोचा

तासीन का बेटा मोहम्मद आसकार बच्ची को बहला-फुसला कर पास में ही खाली पड़े एक घर में ले गया। वहाँ उसने बच्ची से रेप का प्रयास किया। बच्ची रोती और डर से काँपती हुई अपने घर पहुँची। यहाँ उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। लड़की के कपड़ों में मल लगा हुआ था। परिजनों ने उसे धोने के दौरान देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून भी निकल रहा था।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक 3 साल की नाबालिग हिन्दू बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप मोहम्मद आसकार पर लगा है। आरोपित की इस हरकत के दौरान पीड़िता का मल निकल आया। उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून निकला जिसका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। शुक्रवार (27 दिसंबर 2024) को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।

यह घटना सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र कोतवाली देहात की है। गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को यहाँ एक व्यक्ति ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि मंगलवार (24 दिसंबर) को उसकी 3 साल की बेटी कुछ सामान खरीदने घर से लगभग 150 मीटर दूर अपने ताऊ की दुकान पर गई थी। कुछ खाने-पीने की चीजें लेकर शाम लगभग 3 बजे वो घर वापस लौट रही थी।

इसी दौरान रास्ते में तासीन का बेटा मोहम्मद आसकार मिला। वह बच्ची को बहला-फुसला कर पास में ही खाली पड़े एक घर में ले गया। वहाँ उसने बच्ची से रेप का प्रयास किया। बच्ची रोती और डर से काँपती हुई अपने घर पहुँची। यहाँ उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। लड़की के कपड़ों में मल लगा हुआ था। परिजनों ने उसे धोने के दौरान देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून भी निकल रहा था।

आखिरकार पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने आसकार पर कड़ी कार्रवाई की माँग की। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। केस दर्ज होते ही फरार आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। वह अपने ही गाँव के पास एक ठिकाने पर छिपा मिला। मोहम्मद आसकार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (2) के साथ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -