Homeदेश-समाजदुर्गा मंदिर में भजन बंद कराने पहुँचा कॉन्ग्रेस नेता नासिर अली, पुजारी के साथ...

दुर्गा मंदिर में भजन बंद कराने पहुँचा कॉन्ग्रेस नेता नासिर अली, पुजारी के साथ की गाली-गलौच: पूजा में बाधा डालने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

नासिर ने पुजारी को गंदी-गंदी गालियों के साथ धमकी भी दी। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी नासिर को समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माना और उलटे श्रद्धालुओं को ही भला-बुरा कहने लगा। वह भजन-कीर्तन एवं आरती के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर को बंद करने के लिए भी कहा। कुछ देर की तनातनी के बाद नासिर पुजारी और श्रद्धालुओं को धमकी देते हुए चला गया।

छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के अपमान में पुलिस ने कॉन्ग्रेस पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम नासिर अली खान है, जो जसपुर कॉन्ग्रेस का जिला उपाध्यक्ष है। नासिर अली के खिलाफ 3 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को एक मंदिर के पुजारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने मंदिर में हो रही पूजा को रुकवाने की कोशिश की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जसपुर के थाना क्षेत्र बगीचा की है। यहाँ माँ दुर्गा का एक मंदिर है। हर दिन की भाँति इस मंदिर में 3 जनवरी की सुबह 6 से 7 बजे के बीच पूजा हो रही थी। उसी दौरान वहाँ कॉन्ग्रेस का जिला उपाध्यक्ष नासिर अली पहुँचा और पूजा रोकने के लिए कहने लगा। जब पुजारी भूपेंद्र पाठक ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

नासिर ने पुजारी को गंदी-गंदी गालियों के साथ धमकी भी दी। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी नासिर को समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माना और उलटे श्रद्धालुओं को ही भला-बुरा कहने लगा। वह भजन-कीर्तन एवं आरती के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर को बंद करने के लिए भी कहा। कुछ देर की तनातनी के बाद नासिर पुजारी और श्रद्धालुओं को धमकी देते हुए चला गया।

कॉन्ग्रेस नेता की इस हरकत को को लेकर पुजारी ने बगीचा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने इस हरकत को अपनी भावनाओं का अपमान बताया है। पुजारी ने अपनी शिकायत में नासिर पर कड़ी कार्रवाई की माँग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए नासिर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (2) और 299 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

केस दर्ज होने के बाद से नासिर फरार हो गया था। पुलिस ने नासिर अली की पड़ताल में अपने मुखबिरों को लगा दिया था। शनिवार (4 जनवरी 2025) को पुलिस ने नासिर अली को गिरफ्तार कर लिया। जसपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मीडिया से बातचीत में नासिर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -