Homeराजनीतिदुश्मन देश की भाषा बोले कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, बोले- युद्ध की जरूरत नहीं:...

दुश्मन देश की भाषा बोले कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, बोले- युद्ध की जरूरत नहीं: भाजपा ने कहा- पड़ोसी की कठपुतली हैं कॉन्ग्रेस नेता, मिले निशान-ए-पाकिस्तान पुरस्कार

सिद्धारमैया के बयान का वीडियो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया इसे दिखाकर दावा कर रहा है कि भारत में ही सरकार के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान सुर्खियों में है। हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें कर्नाटक के दो लोग भी शामिल थे। पत्रकारों ने जब सिद्धारमैया से पूछा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कितना सख्त रुख अपनाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के साथ जंग की कोई जरूरत नहीं है। हम जंग के हक में नहीं हैं। हमें सख्त कदम उठाने चाहिए और अपनी सुरक्षा को और मजबूत करना चाहिए।”

सिद्धारमैया के बयान का वीडियो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया इसे दिखाकर दावा कर रहा है कि भारत में ही सरकार के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं।

इस बयान पर बीजेपी ने सिद्धारमैया पर तीखा हमला बोला है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा, “सिद्धारमैया पाकिस्तान की कठपुतली की तरह बोल रहे हैं। ऐसे संवेदनशील वक्त में, जब सीमा पर जंग का खतरा है, उनका बयान शर्मनाक है।” अशोक ने तंज कसते हुए सिद्धारमैया को ‘पाकिस्तान रत्न‘ कहा और ‘X’ पर लिखा, “बधाई हो! अगर आप पाकिस्तान गए, तो शाही स्वागत होगा। शायद पाकिस्तान आपको निशान-ए-पाकिस्तान पुरस्कार दे दे।”

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘X’ पर लिखा, “कॉन्ग्रेस पाकिस्तान को बचाने में लगी है। सिद्धारमैया मुस्लिम वोटों के लिए ऐसा बोल रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी आतंकी हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं।” उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल की क्लिप भी शेयर की, जिसमें सिद्धारमैया का बयान दिखाया गया था।

इस मामले में खुद को चारों तरफ से घिरता देख सिद्धारमैया ने सफाई दी। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “मैंने कहा कि जंग आखिरी रास्ता है, पहला नहीं। केंद्र ने भी माना कि पहलगाम हमला हमारी खुफिया और सुरक्षा चूक की वजह से हुआ। पहले इसे ठीक करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि केंद्र ने सिंधु जल संधि रद्द करने जैसे कदम उठाए हैं, जिनका वे स्वागत करते हैं। सिद्धारमैया ने यह भी कहा, “पाकिस्तान आर्थिक रूप से टूट चुका है। उसे कुछ खोने का डर नहीं। भारत को सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए। दुनिया भारत के साथ है। हमें इसका फायदा उठाकर पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए।”

सिद्धारमैया ने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि कुछ लोग देश में युद्धोन्माद फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। केंद्र को ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -