Homeदेश-समाजगरम प्रेस से दागा, जबरन मांस खिलाया, मुस्लिम बन निकाह करने को किया मजबूर:...

गरम प्रेस से दागा, जबरन मांस खिलाया, मुस्लिम बन निकाह करने को किया मजबूर: इंदौर का रेपिस्ट कोच ‘कमीशन’ का देता था ऑफर, बंधक बना दोस्तों से भी करवाया बलात्कार

हिन्दू पीड़िता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसे एक फ़्लैट पर बंद कर लिया गया और मोहसिन के साथ ही फैजान और इमरान ने उसके साथ 15 दिनों तक गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि उस पर इस्लाम कबूलने के लिए दबाव बनाया जाता था।

इंदौर का शूटिंग कोच मोहसिन खान हिन्दू लड़कियों को लाने के लिए कमीशन का ऑफर देता था। वह हिन्दू लड़कियों पर धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाता था। एक पीड़िता ने बताया है कि धर्मांतरण के लिए वह प्रेस से जलाता था। मोहसिन खान पर 5 FIR दर्ज हो चुकी हैं। पाँचवी पीड़िता ने बताया है कि उसका मोहसिन ने गैंगरेप किया था। यह भी सामने आया कि मोहसिन खान शादीशुदा महिलाओं से पैसे लूटता था। पुलिस इन सब मामले में जाँच कर रही है।

मांस खिलाया, फ़्लैट में किया बंद, गैंगरेप किया: पाँचवी पीड़िता

मोहसिन खान के खिलाफ इंदौर की ही एक हिन्दू पीड़िता सामने आई है। उसने बताया है कि 2017 में वह मोहसिन खान के घर पर काम करती थी। तब वह नाबालिग थी। वह उसके यहाँ साफ़-सफाई किया करती थी। हिन्दू पीड़िता ने बताया कि मोहसिन उसको नए कपड़े लाकर देता था और सामने बदलने को कहता था। पीड़िता के अनुसार, मोहसिन ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से रेप किया। लॉकडाउन के दौरान हिन्दू पीड़िता से गैंगरेप भी हुआ।

पीड़िता ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। उसने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान उसे एक फ़्लैट पर बंद कर लिया गया और मोहसिन के साथ ही फैजान और इमरान ने उसके साथ 15 दिनों तक गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि उस पर इस्लाम कबूलने के लिए दबाव बनाया जाता था। यहाँ तक कि मोहसिन ने उसको प्रेस से भी जलाया। मोहसिन ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसको वह वायरल करने की धमकी देता था।

हिन्दू पीड़िता से मोहसिन दूसरी हिन्दू लड़कियों को लाने को कहता था। वह इसके लिए कमीशन देने की बात भी कहता था। मोहसिन इस हिन्दू पीड़िता को जबरन मांस खिलाता था। उसने बताया कि एक दिन सामने ही खरगोश काट कर उसे मोहसिन ने पकवाया। पीड़िता का अब विवाह हो चुका है लेकिन मोहसिन की करतूतें सामने आने के बाद उसमे हिम्मत आई है और वह थाने पहुँची है। अब इस मामले में पुलिस जाँच कर रही है।

पैसे की भी करता था ठगी

मोहसिन शादीशुदा महिलाओं से ठगी भी करता था। उसके फोन में मिली चैट्स से यह खुलासा हुआ है। वह कई महिलाओं को पैसे भेजने को कहता था। इसके अलावा वह धोखाधड़ी भी कर चुका है। उसने ध्रुव नाम के एक लड़के से ₹1.70 लाख एक रायफल खरीदने को लिए थे। इसके बाद भी मोहसिन ने रायफल उसे मँगा कर नहीं दी और पैसे भी नहीं वापस किए। मोहसिन की पिटाई के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वह सारे मामले सामने आने के बाद खजराना इलाके में छुपा था। यहाँ लोगों ने उसे ढूंढ कर पीटा।

कलावा भी कटवाया, रेप किया

मोहसिन के खिलाफ यह मामले सामने आने तब चालू हुए जब उसके पास शूटिंग सीखने आई एक पीड़िता ने अपने साथ हुई कहानी बयान की। छात्रा ने बताया कि वह साल 2021 से नवंबर 2023 तक मोहसिन की एकेडमी में शूटिंग प्रैक्टिस करती थी। एक दिन मोहसिन कोचने राइफल पकड़ने के बहाने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और जांघ को दबाया।

पीड़िता ने बताया कि उसने जब विरोध किया तो मोहसिन ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना के बाद एकेडमी जाना बंद कर दिया और कुछ समय बाद परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता को हाल ही में और भी हिन्दू लड़कियों के साथ ऐसी ही घटनाओं की जानकारी मिली। इसके बाद 4 और पीड़िता सामने आईं।

एक और पीड़िता वकील है, जो LLM की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि फरवरी 2021 में वह शूटिंग सीखने के लिए मोहसिन खान की एकेडमी गई थी। पीड़िता का आरोप है कि जुलाई 2022 में कोच ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और जबरदस्ती बलात्कार किया।

पीड़िता ने विरोध किया तो कोच ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बदनामी होगी और कोई उससे शादी नहीं करेगा। पीड़िता के मुताबिक, फरवरी 2022 से दिसंबर 2023 के बीच मोहसिन ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

एक और जनजातीय समाज की महिला भी पीड़िता है, जो शूटिंग एकेडमी में काम करने आई थी। पीड़िता का आरोप है कि मोहसिन उसे बार-बार अपने फ्लैट में बुलाता था और 16 मई 2025 को उसके साथ अश्लील बातें करते हुए उसके पैर छूने जैसी हरकतें कीं। जब महिला ने विरोध किया, तो मोहसिन ने उसे नीचे ही बैठने का दबाव डाला।

मोहसिन खान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ लगाए सारे आरोपों की जाँच चल रही है। पुलिस सभी पीड़िताओं के लगाए आरोपों पर सबूत इकट्ठा कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -