Homeदेश-समाजकेदारनाथ से लौटते वक्त रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रैश, 23 महीने के बच्चे समेत 7...

केदारनाथ से लौटते वक्त रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रैश, 23 महीने के बच्चे समेत 7 की मौत: खराब मौसम के कारण बिगड़े हालात, NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पाँच बजे ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में कुल सात यात्री ही थे। सूचना पाते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुँचीं। रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने खुद इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड में रविवार(15 जून 2025) को केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पाँच बजे ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में कुल सात यात्री ही थे। सूचना पाते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुँचीं। रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने खुद इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है। । हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस घटना की पुष्टि की है।

मृतकों में 23 महीने के बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा था। जिसके बाद गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर हादसे में बीकेटीसी के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत भी सवार थे।

हेलिकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ”।

गौरतलब है कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग धामों पर हेलिकॉप्टर क्रैश जैसी कई घटनाएँ हुई हैं। इतना ही नहीं कई बार हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी है। कुछ दिनों पहले ही चारधाम यात्रा के दौरान बीच सड़क पर ही हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। वहीं एक हेलीकॉप्टर यात्रा की शुरुआत में ही क्रैश हुआ था। इस हादसे में भी कई लोगों की मौत हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -