Homeदेश-समाजसलमान शेख ने हिन्दू युवती को फँसाया, फिर मजार-दरगाह की बातें कर बहन और...

सलमान शेख ने हिन्दू युवती को फँसाया, फिर मजार-दरगाह की बातें कर बहन और भांजी को भी भगा ले गया: सोना-चाँदी और ₹1.65 लाख भी गायब किए, लखनऊ में पुलिस ने दर्ज की FIR

सलमान ने पहले सीतापुर की हिंदू युवती से नजदीकियाँ बढ़ाईं। फिर पीड़ित के घर पर न होने पर युवती से मिलने के बहाने घर आता था। साथ ही युवती और उसकी बहन को इस्लाम का पाठ पढ़ाने लगा। उसके बाद पीड़ित की पत्नी, साली और 5 साल की बच्ची को भी धर्म परिवर्तन कराने के लिए घर से भगा ले गया।

लखनऊ में हिंदू युवक के पूरे परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए भगाने का मामला सामने आया है। परिवार के घर पर मुस्लिम युवक सलमान ने घर पर आवाजाही शुरू की। घर की महिलाओं को इस्लाम का पाठ पढ़ाने लगा और फिर पीड़ित युवक की पत्नी, साली और 5 साल की बेटी को धर्मांतरण के इरादे से घर से भगा ले गया। घर में रखे आभूषण और लाखों रुपए भी चुरा कर ले गया।

ऑपइंडिया के पास उपलब्ध FIR के अनुसार, पीड़ित हिंदू युवक लखनऊ के मड़ियाँ थाना क्षेत्र में रहता है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। दो महीने पहले उसकी पत्नी की तबियत खराब हुई तो देखरेख के लिए उसने अपनी साली को सीतापुर से लखनऊ बुला लिया। यहाँ पर उससे मिलने के लिए आशिक सलमान शेख भी आने लगा। घर पर आकर वह ज्यादातर इस्लाम संबंधित बातें ही करता था।

ऑपइंडिया के पास मामले से संबंधित FIR कॉपी उपलब्ध है

जब पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई तो वह उसकी अनुपस्थिति में घर पर आने लगा। उसने पीड़ित की पत्नी और साली को इस्लाम स्वीकार करने के लिए बरगलाने लगा। उनसे मजार, दरगाह समेत कई बातें करने लगा। घर पर भी पत्नी और साली इन्हीं विषयों पर चर्चा करने लगीं। जब इस बात पर पीड़ित ने दोनों को फटकारा तो उन्होंने पीड़ित पर नाराजगी जाहिर की।

इसके बाद 15 जुलाई 2025 को पीड़ित काम के बाद घर लौटा तो पत्नी, साली और 5 साल की बेटी घर पर नहीं मिले। घर में सामान भी बिखरा था। सोने की चेन, करधनी, पायजेब समेत सभी गहने और 1,65,000 से अधिक की रकम भी घर से गायब थी। पीड़ित ने दो दिनों तक खोजबीन करने के बाद पुलिस को शिकायत दी।

सलमान शेख पत्नी, साली और बेटी को फुसला कर भगा ले गया है। साथ ही उसने बहन की शादी के लिए पैसे और आभूषण जमा किए थे। उन्हें भी चुराया है। पीड़ित ने बताया कि सभी के फोन उसी दिन से बंद हैं।

पुलिस के अनुसार, सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। आरोपी के साथ और कितने लोग मिले हैं, इसकी जानकारी भी की जा रही है। पुलिस सलमान क तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -