Homeदेश-समाजमंदिर में इस्लाम का प्रचार, अल्लाह के बारे में बताना कोई अपराध नहीं… कर्नाटक...

मंदिर में इस्लाम का प्रचार, अल्लाह के बारे में बताना कोई अपराध नहीं… कर्नाटक हाई कोर्ट ने तीन मुस्लिमों के खिलाफ खत्म की FIR : हिन्दुओं ने कहा था- धर्म बदलने पर दे रहे थे दुबई में नौकरी का लालच

जस्टिस नाइक के फैसले का फायदा उन 3 मुस्लिमों को मिला, जिन पर मई, 2025 में कर्नाटक के जामखंडी शहर में स्थित रामतीर्थ मंदिर के भीतर इस्लाम के लिए पर्चे बाँटने, अल्लाह के बारे में दुनिया भर की बातें बताने के साथ सनातन को भला-बुरा बोलने को लेकर FIR करवाई गई थी।

मुस्लिमों का किसी मंदिर के भीतर इस्लाम के प्रचार में पर्चे बाँटना, अल्लाह की अच्छाइयाँ बताना और अपने मजहब की बातें करना कोई अपराध नहीं है। यह बात कहते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने तीन मुस्लिमों के खिलाफ एक पूरा केस रद्द कर दिया है। यह मुस्लिम एक पुराने मंदिर के भीतर इस्लाम का प्रचार करने के मामले में गिरफ्तार हुए थे।

लाइवलॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस वेंकटेश नाइक ने यह कहते हुए मंदिर के भीतर पैम्फलेट बाँटने वाले मुस्लिमों को जमानत दी कि इस मामले में शिकायत उनके जरिए नहीं करवाई गई थी, जो धर्मांतरण का शिकार बने हों या फिर उससे सम्बन्धित हों।

जस्टिस नाइक ने कहा कि FIR को सच भी मान लिया जाए तो बात यह है कि मंदिर के भीतर मुस्लिमों ने किसी को दबाव में लेकर धर्मांतरित करने का प्रयास नहीं किया, ऐसे में उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता और केस रद्द किया जाता है।

जस्टिस नाइक के फैसले का फायदा उन 3 मुस्लिमों को मिला, जिन पर मई, 2025 में कर्नाटक के जामखंडी शहर में स्थित रामतीर्थ मंदिर के भीतर इस्लाम के लिए पर्चे बाँटने, अल्लाह के बारे में दुनिया भर की बातें बताने के साथ सनातन को भला-बुरा बोलने को लेकर FIR करवाई गई थी।

उनके खिलाफ एक भक्त ने FIR करवाई थी। इसमें यह भी बताया गया था कि मौके पर मौजूद मुस्लिम सिर्फ इस्लाम का प्रचार ही नहीं कर रहे थे बल्कि वह इस्लाम में धर्मांतरित होने पर दुबई में नौकरी और गाड़ियों तक का लालच दे रहे थे।

इस मामले में उनके खिलाफ कर्नाटक के धर्मांतरण रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ इन मुस्लिमों ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था और FIR रद्द करने की माँग की थी। कर्नाटक हाई कोर्ट ने उन्हें यह राहत दे दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह सरकार खून-खराबे के बिना सत्ता से नहीं हटेगी’: CJP के कॉकरोचों ने सोशल मीडिया पर मचाया उत्पात, कीं रक्तपात-हिंसा-अराजकता की बातें

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले समर्थकों की सोशल मीडिया टिप्पणियाँ चर्चा में हैं, जिनमें हिंसा, अराजकता और संस्थाओं के खिलाफ बयान सामने आए।

मिशन समुद्र मंथन से अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, मोदी सरकार ने पूर्वी तट पर बनाया ₹1.5 लाख करोड़ का मेगा प्लान: समझें...

अंडमान द्वीप समूह के पास 355 मीटर पानी की गहराई में खोदे गए कुएँ श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति मिली है, ये बड़ी सफलता है।
- विज्ञापन -