Homeफ़ैक्ट चेक₹5 लाख के लिए अब्बू ने नाबालिग बेटी को बेचा, 50 साल के अधेड़...

₹5 लाख के लिए अब्बू ने नाबालिग बेटी को बेचा, 50 साल के अधेड़ से करा दिया निकाह: जबरन संबंध बनाने के दौरान भागी पीड़ित, राजस्थान के बीकानेर में 11 के खिलाफ केस

लड़की की अम्मी ने बताया कि उन्होंने इस निकाह का विरोध किया था, लेकिन शौहर और बेटे ने दबाव बनाया। माँ के विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया।

राजस्थान के बीकानेर में एक व्यक्ति ने 5 लाख रुपए में 15 साल की नाबालिग बेटी को बेच दिया। इतना ही नहीं उसने जबरन 50 साल के आदमी से उसका निकाह भी करवा दिया। लड़की की अम्मी ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग की अम्मी ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी का निकाह 50 साल की उम्र के शख्स से करने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसने इंकार कर दिया था। इसके बावजूद शौहर और बेटा इस निकाह के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

उसने बताया कि 6 अगस्त 2025 को शौहर के साथ कुछ लोग आए, जिन्होंने उसकी बेटी को धमकाया। इसके बाद वे जबरन बेटी को अपने साथ ले गए, शौहर और बेटा भी उन लोगों के साथ ही गए।

उन लोगों ने 8 अगस्त तक नाबालिग को एक घर में बंधक बनाकर रखा। 9 अगस्त को उसे नशीला पेय पिलाकर उसके घर वापस ले आए। उसी रात वे सभी एक मौलवी के साथ आए और निकाह कराने लगे।

लड़की की अम्मी ने विरोध किया तो शौहर और बेटे ने बताया कि 5 लाख में सौदा हुआ है, इसलिए निकाह तो जरूर होगा। निकाह के बाद उसकी अम्मी को कमरे में बंद कर वे नाबालिग को साथ ले गए। 50 साल के आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़ित किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से भागकर अपने घर आ गई।

नाबालिग की अम्मी ने शौहर, बेटे और निकाह करने वाले 50 साल के व्यक्ति सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध (2006) की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान के बाद आगे की जाँच की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

के-9 वज्र, जोरावर टैंक और न्यूक्लियर जेनरेटर… PM मोदी ने किया हजीरा के डिफेंस प्लांट का दौरा: जानें ये जगह भारत के लिए क्यों...

हजीरा में बने स्वदेशी 700 मेगावाट न्यूक्लियर स्टीम जनरेटर ने पीएम मोदी का ध्यान खींचा, जानिए यह भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

2 दिन मॉर्चरी में रहा मुस्लिम से निकाह करने वाली पारसी महिला का शव: मुस्लिम-पारसी दोनों ने जमीन देने से किया मना, हिंदुओं ने...

गुजरात में पारसी महिला की मौत पर मुस्लिम शौहर और पारसी समाज दोनों ने अंतिम विदाई नहीं दी तो सनातनियों ने महिला का अंतिम संस्कार किया।
- विज्ञापन -