Homeदेश-समाज'रिहान मेरी बिटिया को लेकर जबरदस्ती फरार हो गया': रोती हुई माँ का वीडियो...

‘रिहान मेरी बिटिया को लेकर जबरदस्ती फरार हो गया’: रोती हुई माँ का वीडियो वायरल, अयोध्या में 18 साल की हिंदू युवती का अपहरण

बेटी के अपहरण मामले में परिजनों ने थाना कोतवाली रुदौली में शिकायत की है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। परिजनों ने पुलिस से बेटी को वापस लाने की माँग की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहम्मद रिहान खान उनकी बेटी राधा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 साल की हिंदू युवती को मोहम्मद रिहान खान अगवा कर ले गया। युवती को लापता हुए तीन दिन हो गए हैं। युवती के परिजन ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं सोशल मीडिया पर युवती की माँ का रोते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वाडियो में युवती की माँ रोते हुए आपबीती सुना रही हैं। लाचार माँ आँसू रोकते हुए कहती हैं कि मोहम्मद रिहान उनके बेटी को जबरन घर से उठा कर ले गया है। वे कहती हैं कि 24 घंटे से ऊपर हो गए हैं लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं लगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपित के घर बुलडोजर चलाने की भी माँग की है।

युवती के पिता ने बताया कि पुलिस से अपहरण की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक उनकी बेटी की तलाश नहीं कर पाई है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गई है। परिवार ने युवती को आसपास के इलाकों में काफी तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा है।

पुलिस थाने में दर्ज FIR

बेटी के अपहरण मामले में परिजनों ने थाना कोतवाली रुदौली में शिकायत की है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बेटी को वापस लाने की माँग की है।

FIR के मुताबिक, सोहसा क्षेत्र के रहने वाली निर्मला पत्नी दुर्गा प्रसाद ने अपने बेटी राधा के अपहरण की शिकायत का आवेदन दिया है। परिजनों ने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7.30 बजे गाँव का ही रहने वाला मोहम्मद रिहान खान उनकी बेटी राधा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

FIR कॉपी का स्क्रीनशॉट

परिजनों ने कहा कि अब तक बेटी घर नहीं लौटी है। परिजनों को डर है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। परिजनों ने गुहार लगाते हुए पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को वापस लाने की माँग की है। साथ ही आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की भी माँग की है।

पुलिस का बयान

परिजनों की तहरीर पर रुदौली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत धारा 87 में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। ये धारा अपहरण, जबरन भगा ले जाने और शादी के लिए जबरदस्ती आदि अपराध में दर्ज की जाती है।

रुदौली पुलिस ने ऑपइंडिया से बातचीत में कहा है कि जैसे ही शिकायत मिली हमने तुरंत केस दर्ज कर लिया है और आरोपित को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

पूजा राणा
पूजा राणाhttps://hindi.opindia.com/
एक मामूली लड़की! असलियत से वाकिफ होने की खोज में

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -