Homeदेश-समाजसाइकिल से लैंबोर्गिनी तक का सफर और अब ED का शिकंजा, जानें कैसे सट्टेबाजी...

साइकिल से लैंबोर्गिनी तक का सफर और अब ED का शिकंजा, जानें कैसे सट्टेबाजी के जाल में फँसा ‘फैंटेसी एक्सपर्ट’ नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी

ED ने करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य की एक लैंबोर्गिनी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, थार और अन्य लग्जरी गाड़ियों समेत कुल पाँच जब्त की। वर्तमान में अनुराग दुबई में है और ED के कई समन जारी होने के बावजूद पेश नहीं हुआ है।

यूट्यूब की दुनिया में ‘फैंटेसी एक्सपर्ट’ के नाम से मशहूर अनुराग द्विवेदी इन दिनों अपनी शोहरत नहीं, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के कारण चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के एक साधारण गाँव से निकलकर दुबई में आलीशान जिंदगी जीने वाले अनुराग पर अब मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी के गंभीर आरोप लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ED ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की लग्जरी गाड़ियाँ जब्त की हैं और उनके ‘हवाला’ व ‘दुबई’ कनेक्शन की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं।

सट्टे के खेल ने रातों-रात बनाया ‘रंक से राजा’

अनुराग द्विवेदी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है। उन्नाव के खजूर गाँव का रहने वाला अनुराग कुछ साल पहले तक साधारण साइकिल से चलता था। 2017-18 में क्रिकेट सट्टेबाजी में लाखों रुपए हारने के बाद वह दिल्ली चला गया।

वहाँ उसने ड्रीम-11 जैसे फैंटेसी ऐप्स के लिए ‘टिप्स’ देना शुरू किया और खुद को एक एक्सपर्ट के तौर पर स्थापित किया। देखते ही देखते अनुराग ने अपना खुद का फैंटेसी ऐप लॉन्च कर दिया और सोशल मीडिया के जरिए करोड़ों की दौलत और शोहरत बटोर ली।

दुबई की ‘शाही शादी’ ने खींचा जाँच एजेंसियों का ध्यान

अनुराग की बेहिसाब दौलत का प्रदर्शन तब चरम पर दिखा, जब नवंबर 2025 में उन्होंने दुबई में एक लग्जरी क्रूज पर बेहद भव्य शादी की। इस शादी में उन्होंने 100 से अधिक रिश्तेदारों को अपने खर्च पर हवाई जहाज से दुबई बुलाया और करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए।

(फोटो साभार: NDTV)

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन तस्वीरों ने जाँच एजेंसियों को सतर्क कर दिया। सवाल उठा कि महज कुछ साल में एक यूट्यूबर के पास इतनी संपत्ति कहाँ से आई कि वह दुबई में अचल संपत्तियाँ खरीदने लगा।

यूट्यूब की शोहरत और विवाद

यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद अनुराग द्विवेदी ने 7 जनवरी 2024 को लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में एक बड़ा मीट-अप आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नाम ‘तू कर लेगा’ रखा गया था। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के जरिए अनुराग ने खुद को एक सफल फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट और मोटिवेशनल चेहरे के तौर पर पेश किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई।

लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में एक बड़ा मीट-अप आयोजित

इसके कुछ महीने बाद, दिसंबर 2024 में अनुराग द्विवेदी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि उन्हें रंगदारी माँगे जाने और जान से मारने की धमकी मिली है। इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई और मामला तेजी से फैल गया। हालाँकि, कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट अपने अकाउंट से हटा ली, लेकिन तब तक यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका था और अनुराग द्विवेदी का नाम और ज्यादा लोगों तक पहुँच गया।

ED की छापेमारी: लग्जरी कारों का जखीरा जब्त

मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए ED ने लखनऊ और उन्नाव समेत अनुराग के 9 ठिकानों पर धावा बोला। जाँच के दौरान करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य की 5 लग्जरी गाड़ियाँ जब्त की गईं, जिनमें लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और थार जैसी महँगी कारें शामिल हैं।

उन्नाव में उनके चाचा के घर से भी लैंबोर्गिनी उरुस और फोर्ड एंडेवर जैसी गाड़ियाँ बरामद कर ED दफ्तर में खड़ी कराई गई हैं।

हवाला और अवैध सट्टेबाजी का गंभीर आरोप

ED का दावा है कि अनुराग द्विवेदी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के संचालन और प्रचार में मुख्य भूमिका निभा रहा था। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए इन प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट किया और बदले में ‘हवाला’ ऑपरेटरों व बिचौलियों के माध्यम से बड़ी रकम हासिल की।

जाँच में उसके और उसके परिवार के बैंक खातों में करोड़ों रुपए मिले हैं, जिनका कोई कानूनी स्रोत नहीं है। वर्तमान में अनुराग दुबई में है और ED के कई समन जारी होने के बावजूद पेश नहीं हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चीन-जापान की राह पर भारत, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे जन्म दर: पढ़ें- क्या होता है TFR, क्यों घट रही है जन्म दर और आने...

भारत में जन्म दर लगातार घट रही है। TFR 1.9 पहुँचने के बाद विशेषज्ञों ने जापान और चीन जैसे भविष्य की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में पत्रकारों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की, रिपोर्टरों को घेरकर लगाए ‘गोदी मीडिया’ के नारे: महिला पत्रकारों पर की अभद्र...

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
- विज्ञापन -