Homeदेश-समाजआतंकवादी फंडिंग और कट्टरपंथ मामलों में एक्सपर्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा में 3 दशक का अनुभव:...

आतंकवादी फंडिंग और कट्टरपंथ मामलों में एक्सपर्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा में 3 दशक का अनुभव: जानिए कौन हैं राकेश अग्रवाल, जिन्हें मिली NIA की कमान

राकेश अग्रवाल हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और उन्हें करीब तीन दशक का लंबा प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव है। उनकी पहचान एक बेहद अनुशासित, तकनीकी रूप से दक्ष और रणनीतिक सोच रखने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

भारत की सबसे प्रमुख आतंकवाद विरोधी एजेंसी, राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को एजेंसी का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश आतंकवाद और टेरर फंडिंग जैसे संवेदनशील मामलों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है।

कौन हैं राकेश अग्रवाल और कब तक सँभालेंगे कमान?

राकेश अग्रवाल 1994 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अनुभवी IPS अधिकारी हैं। उन्हें पुलिसिंग और सुरक्षा मामलों का करीब तीन दशकों का गहरा अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वह 31 अगस्त 2028 तक या अपनी सेवानिवृत्ति (Retirement) तक इस पद पर बने रहेंगे।

खास बात यह है कि राकेश अग्रवाल इस जिम्मेदारी के लिए कोई नए नाम नहीं हैं। इससे पहले वह NIA में विशेष महानिदेशक (SDG) और कार्यवाहक महानिदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए सरकार ने उन्हें अब पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी है।

NIA में ‘नंबर-2’ से ‘नंबर-1’ बनने का सफर

यह पद 1990 बैच के अधिकारी सदानंद वसंत दाते के वापस अपने कैडर (महाराष्ट्र) जाने के बाद खाली हुआ था। इसके बाद राकेश अग्रवाल को अंतरिम कमान दी गई थी। सितंबर 2025 में ही उन्हें विशेष महानिदेशक बनाया गया था। एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उनकी मजबूत पकड़ और कई हाई-प्रोफाइल मामलों में उनकी सफल निगरानी ने सरकार का भरोसा उन पर और मजबूत कर दिया।

राकेश अग्रवाल की नियुक्ति क्यों है बेहद अहम?

केंद्र सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लेकर बेहद गंभीर है और राकेश अग्रवाल की नियुक्ति इसी रणनीति का एक बड़ा हिस्सा है। उन्हें यह जिम्मेदारी देने की सबसे बड़ी वजह उनका अनुभव है। राकेश अग्रवाल पहले से ही NIA में काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें एजेंसी के काम करने के तरीके और चल रही बड़ी जाँचों की पूरी जानकारी है। उनके आने से जाँच की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी और काम में निरंतरता बनी रहेगी।

इसके अलावा, राकेश अग्रवाल को तकनीक की गहरी मझ रखने वाला और बेहद अनुशासित अधिकारी माना जाता है। वे पेचीदा और मुश्किल मामलों को सुलझाने में माहिर हैं, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उनकी सीनियरिटी और इस पद के महत्व को देखते हुए उन्हें शीर्ष स्तर (लेवल-16) पर नियुक्त किया गया है। यह साफ दर्शाता है कि सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की कमान एक ऐसे भरोसेमंद हाथों में सौंपी है, जो चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इन बड़ी चुनौतियों से निपटना होगी प्राथमिकता

नए महानिदेशक के तौर पर राकेश अग्रवाल के सामने कई बड़ी चुनौतियाँ होंगी, जिनसे निपटने के लिए सरकार को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनकी सबसे पहली और बड़ी प्राथमिकता विदेशों से चल रहे खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क और भारत विरोधी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करना होगा। साथ ही, उन्हें टेरर फंडिंग यानी आतंकी संगठनों को मिलने वाले पैसे के रास्तों को भी बंद करना होगा, ताकि उनकी आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।

इसके अलावा, सीमा पार से होने वाली हथियारों और ड्रग्स की तस्करी जैसे संगठित अपराधों पर लगाम लगाना उनकी टीम के लिए एक बड़ा टास्क होगा। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वे स्लीपर सेल्स और छिपे हुए देश विरोधी तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। कुल मिलाकर, इन चुनौतियों से निपटकर देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।

सुरक्षा बलों में अन्य बड़े बदलाव

सरकार ने सिर्फ NIA ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़े दो अन्य बड़े बलों में भी नए प्रमुखों की तैनाती की है। अब प्रवीण कुमार सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कमान सँभालेंगे, जबकि शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया मुखिया बनाया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने देश की सीमाओं को और सुरक्षित करने की कोशिश की है।

जहाँ तक राकेश अग्रवाल की बात है, तो उनकी नियुक्ति से यह साफ हो गया है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई भी ढील नहीं देना चाहती। वे सिस्टम और एजेंसी के कामकाज को पहले से ही बहुत करीब से जानते हैं, इसलिए उम्मीद है कि उनके आने से NIA और भी ज्यादा फुर्ती से काम करेगी। यह कदम आतंकवादियों और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए उठाया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -