Homeदेश-समाज15 वर्षीय छात्रा को मैथ टीचर मो. दानिश बहलाकर ढाई महीने से था फरार,...

15 वर्षीय छात्रा को मैथ टीचर मो. दानिश बहलाकर ढाई महीने से था फरार, पुलिस की सख्ती से हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने मोहम्मद दानिश की अम्मी और अब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद दो महीना 13 दिन के बाद पुलिस ने आखिरकार मोहम्मद दानिश और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया।

लव जिहाद का खेल पटना में भी जारी है। पटना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को अपने प्यार में फँसाकर भगा ले जाने वाले शिक्षक मोहम्मद दानिश को सोमवार (दिसंबर 2, 2019) को गिरफ्तार किया। मोहम्मद दानिश लगभग ढाई महीने से फरार था। पुलिस ने उसे पटना के दानापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। दानिश के साथ नाबालिग छात्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नाबालिग छात्रा दूसरे धर्म की है। फिलहाल दोनों को पुलिस सुरक्षा में सोमवार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।

लड़की के घरवालों के मुताबिक मामला लव जिहाद का है। उनका आरोप है कि दानिश ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ शादी रचाने के लिए उसे लेकर भागा था। जानकारी के मुताबिक लगभग दो महीने पहले दानापुर खगौल से मोहम्मद दानिश नाम का मैथ टीचर अपनी ही 15 वर्षीय स्टूडेंट, जो कि दूसरे धर्म की बताई जाती है को लेकर फरार हो गया था और उसका धर्मांतरण कराने की भी फिराक में था।

इसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में शिक्षक मोहम्मद दानिश और उसके परिवार वालों के खिलाफ 17 सितंबर को पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि नाबालिग छात्रा को मोहम्मद दानिश ने बहला फुसला कर शादी की नीयत से अगवा कर फरार हो गया था। पुलिस ने दानिश के घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था। इसके बाद दानिश के परिजन घर में ताला बंद कर फरार चल रहे थे।

बाद में पुलिस ने मोहम्मद दानिश की अम्मी और अब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद दो महीना 13 दिन के बाद पुलिस ने आखिरकार मोहम्मद दानिश और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दानिश युवती से किसी भी तरह का धर्म परिवर्तन और शादी करने से इंकार कर रहा है। दानिश का कहना है कि उसने लड़की को दो महीने तक अपने साथ रखा और उसे कोलकात्ता घुमाता रहा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को जाँच का विषय बता रही है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -