Homeदेश-समाजशानदार ख़बर: 179 कश्मीरी छात्रों को IAF के विशेष विमान से भेजा गया जम्मू...

शानदार ख़बर: 179 कश्मीरी छात्रों को IAF के विशेष विमान से भेजा गया जम्मू ताकि परीक्षा न छूटे

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मामले में संज्ञान लेते हुए श्रीनगर और दिल्ली में फँसे ऐसे सभी लोगों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने का निर्देश दिया था।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है। हाइवे बंद होने और उड़ानों की आवाजाही ठप होने के चलते लोगों को काफ़ी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा।

राज मार्ग बंद होने से सबके चलते दिक्कत खासकर उन छात्रों को हो रही थी, जिनको शुक्रवार (7 जनवरी) को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट यानी (गेट) के दूसरे चरण के परीक्षा में शामिल होना था। छात्रों की समस्या को देखते हुए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए श्रीनगर के 179 छात्रों को विशेष विमान से जम्मू पहुँचा।

ख़बरों की मानें तो जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मामले में संज्ञान लेते हुए श्रीनगर और दिल्ली में फंसे ऐसे सभी लोगों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने का निर्देश दिया था। बता दें की राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से मदद का अनुरोध किया था। राज्य सरकार के अनुरोध के बाद छात्रों को एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना का विशेष विमान श्रीनगर से जम्मू लाया गया। इसके अलावा सऊदी अरब से उमरा करके लौटे 180 यात्रियों को भी दिल्ली से श्रीनगर पहुँचाया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -