Homeदेश-समाजफतेहपुर के हुसैनगंज में 18 साल की युवती को रेप के बाद जिंदा जलाया,...

फतेहपुर के हुसैनगंज में 18 साल की युवती को रेप के बाद जिंदा जलाया, पैर का निचला हिस्सा ही बचा

पीड़िता को आग लगा चाचा फरार हो गया। लड़की की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े। किसी तरह आग बुझाई और उसे अस्पताल ले गए। युवती की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपित के परिजन भी गॉंव से भाग गए हैं।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में उन्नाव जैसी घटना घटी है। पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय चाचा ने पहले 18 वर्षीय भतीजी का बलात्कार किया और फिर अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए उसे जिंदा जला दिया।

शनिवार की सुबह हुई इस घटना ने इलाके में सबको झकझोर के रख दिया। जानकारी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले चाचा ने लड़की के साथ पहले दरिंदगी की और लड़की ने जब सारी बात घरवालों को बताने की बात कही तो आरोपित ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

घटना के दौरान 90 फीसदी झुलस चुकी पीड़िता को आनन-फानन में पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता के साथ वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब शनिवार की सुबह वह घर पर अकेली थी और परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला चाचा उसके घर पहुँचा और उसका बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता ने जब उसकी करनी का खुलासा घरवालों के सामने करने की बात की तो आरोपित उसे खींचता हुआ कमरे में ले गया और वहाँ रखे मिट्टी के तेल को उस पर उड़ेलकर आग लगा दी, फिर वह वहाँ से फरार हो गया।

लड़की इस बीच चीखती-चिल्लाती रही। कुछ देर बाद उसकी आवाज पड़ोसियों ने सुनी और उस पर जूट का बोरा डालकर किसी तरह आग बुझाई। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में लड़की को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे कानपुर रेफर करना पड़ा।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार फतेहपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. नरेश विशाल ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी झुलस गई है। पैर के निचले हिस्से ही शेष बचे हैं। बाकि शरीर बुरी तरह जल गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 90 प्रतिशत झुलस चुकी लड़की अस्पताल में चीखती रही और महिला इंस्पेक्टर के साथ उसका बयान लेने पहुँचे नायब तहसीलदार के सामने चिल्ला पड़ी। बयान देने के दौरान वह बार-बार कहती रही, “साहब मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहती।”

बेटी को इस हालत में देखकर उसके घरवाले भी खुद को सँभाल नहीं पा रहे थे। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपित मूलचंद को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसके परिजन भी घर में ताला लगा गाँव से भाग गए हैं।

हैदराबाद, उन्नाव के बाद मुजफ्फरपुर: रेप करने में नाकाम, आरोपित ने पीड़िता को घर में घुसकर जिंदा जलाया

आरिफ, शाहनवाज, शरीफ, आबिद ने एसिड से जलाया… क्योंकि पीड़िता ने रेप केस वापस लेने से किया इनकार

…एक और ‘प्रीति रेड्डी’, उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता पर लाठी-डंडे-चाकू से वार, केरोसिन डाल जलाया ज़िंदा

फतेहपुर: 16 वर्षीय दलित रेप पीड़िता को मिली ‘उन्नाव जैसे हश्र’ की धमकी, शिकायत दर्ज

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -