Homeसोशल ट्रेंडदिल्ली दंगों पर पत्रकार, बॉलीवुड कलाकर, RJ ने की केजरीवाल की आलोचना, तुरंत UnFollow...

दिल्ली दंगों पर पत्रकार, बॉलीवुड कलाकर, RJ ने की केजरीवाल की आलोचना, तुरंत UnFollow कर छुड़ाया पीछा

आरजे सायमा ने चाँद बाग में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने आप पार्टी का साथ छोड़ चुके योगेंद्र यादव का ट्वीट शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली और रिप्लाई देते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई हिंसा के बाद अरविंद केजरीवाल की सरकार पर कई सवाल उठे। कानून, सत्ता, प्रशासन की लापरवाही को लेकर बड़ी-बड़ी नामी हस्तियों ने उनसे जवाब माँगा। इसी बीच उनके कई समर्थकों ने भी इस मामले पर उनकी चुप्पी की आलोचना की। आलोचना करने वालों में आर जे सायमा, अभिसार शर्मा, स्वाति चतुर्वेदी, स्वरा भास्कर आदि नाम प्रमुख रहे।

आरजे सायमा ने चाँद बाग में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने आप पार्टी का साथ छोड़ चुके योगेंद्र यादव का ट्वीट शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली और रिप्लाई देते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “और यहाँ तक ​​कि यह घटना भी लोकप्रिय रूप से चुने गए लोगों की प्रतिक्रिया के लायक नहीं है।”

गौरतलब है कि आरजे सायमा के इसी ट्वीट के बाद अरविंद केजरीवाल का ट्वीट आया था। जिसमें उन्होंने एलजी और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए ट्वीट किया और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। लेकिन बाद में दिल्ली सीएम ने आरजे सायमा को अनफॉलो कर दिया।

इसी प्रकार अभिसार शर्मा- जिन्हें पत्रकारिता जगत में कट्टर मोदी विरोधी माना जाता है। उन्होंने भी केजरीवाल से इस मामले पर बोलने की गुहार लगाई और कहा कि उन्हें अपनी अवसरवादी राजनीति अब बंद कर देनी चाहिए। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया।

गालीबाज ट्रोल स्वाति चतुर्वेदी ने भी इस बीच अरविंद केजरीवाल से आवाज़ उठाने की माँग की। मगर, केजरीवाल ने चतुर्वेदी को अनफॉलो नहीं किया, क्योंकि दिल्ली के सीएम उन्हें कभी फॉलो ही नहीं करते थे।

लेकिन, उन्होंने इस बीच स्वरा भास्कर को अनफॉलो जरूर कर दिया। क्योंकि स्वरा भास्कर ने माँग करने की जगह सलाह दी थी कि आम आदमी नेताओं को इन मामले पर थोड़े और ट्वीट करने चाहिए।

हैरानी की बात तो तब और ज्यादा हुई, जब केजरीवाल ने कृष्ण प्रताप सिंह और अरविंद झा जैसे अपने पार्टी नेताओं को अनफॉलो कर दिया। ऐसा सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वे पिछले कुछ समय से पार्टी की मुखर होकर आलोचना कर रहे थे। बता दें इससे पहले अरविंद केजरीवाल अपने बेहद करीबी कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण समेत कई लोगों को पार्टी से अलग कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

करोड़ों का इनाम, जेल से शुरुआत… ट्रंप ने जिस आतंकी संगठन ‘ट्रेन डी अरागुआ’ को बताया ‘खून का प्यासा’, पढ़ें- मजदूर से माफिया बनने...

'खून का प्यासा' गैंग 'ट्रेन डी अरागुआ' आंतकी संगठन का मुख्य सरगना था नीनो गुएरेरो, जिसे अमेरिकी सेना ने हवाई हमले में मार गिराया।

जानिए किस ‘शर्त’ पर UP चुनावों में सपा के समर्थन को तैयार हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, क्यों हिंदू विरोधी अतीत को दे रहे हैं ‘क्लीनचिट’?...

सपा की गविष्ठी यात्रा में मौजूदगी और अखिलेश के PDA बयान के बाद बढ़े विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप ने क्या कहा? पढ़ें- पूरी रिपोर्ट।
- विज्ञापन -