Homeदेश-समाजहैदराबाद: नाबालिग दलित से AIMIM कार्यकर्ता शकील खान ने किया रेप, धमकाया भी

हैदराबाद: नाबालिग दलित से AIMIM कार्यकर्ता शकील खान ने किया रेप, धमकाया भी

AIMIM कार्यकर्ता शकील खान ने पीड़ित लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे फोन पर इस बारे में किसी को भी ना बताने की धमकी दी थी। लेकिन पीड़ित लड़की ने दुष्कर्म की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद पीड़ित लड़की के रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने शकील के खिलाफ केस दर्ज किया।

हैदराबाद के चदरघाट (Chaderghat) पुलिस ने एआईएमआईएम ( AIMIM) कार्यकर्ता शकील खान (Shakeel Khan) को नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

कमल नगर निवासी शकील खान (Shakeel Khan) ने उसी इलाके की एक 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसके साथ बलात्कार किया था। शकील खान ने बलात्कार तब किया जब लड़की अपने चाचा के घर पर थी।

शकील खान मलकपेट निर्वाचन क्षेत्र का सक्रिय एआईएमआईएम कार्यकर्ता है। वह मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियों में भाग लेता रहा है। उसने नाबालिग दलित लड़की को लालच दिया था, जो उसी इलाके में रहती थी और उसका बलात्कार किया।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM कार्यकर्ता शकील खान ने पीड़ित लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे फोन पर इस बारे में किसी को भी ना बताने की धमकी दी थी। लेकिन पीड़ित लड़की ने दुष्कर्म की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद पीड़ित लड़की के रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने शकील के खिलाफ केस दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर हैदराबाद पुलिस से खूब सवाल किए जा रहे हैं।

ट्विटर पर पुलिस ने शकील खान पर की जा रही कार्रवाई की सूचना दी है

चदरघाट पुलिस ने IPC की धारा 376 (बलात्कार), POCSO अधिनियम और SC /ST अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चदरघाट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी सतेश ने बताया, “सूचना मिलने पर हमने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और कानून की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -