Homeदेश-समाजसबूत माँगने वाले नेताओं को जेट के नीचे बाँध कर अगले मिशन पर ले...

सबूत माँगने वाले नेताओं को जेट के नीचे बाँध कर अगले मिशन पर ले जाएँ: जनरल वीके सिंह

ये पूछे जाने पर कि उनके इस ट्वीट का क्या मतलब था? जनरल वीके सिंह ने कहा, "क्या आप मारे गए आतंकियों को गिन सकते हैं? बमों ने इमारतों को निशाना बनाया। क्या 1000 kg बमों के धमाके से मौतें नहीं होंगी?"

पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्विटर पर IAF द्वारा आतंकवादियों पर की गई एयर स्ट्राइक के सबूत माँग रहे लोगों पर कटाक्ष किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूँ, या आराम से सो जाऊँ?”

वीके सिंह ने यह भी कहा, “अगली बार जब भारत कोई कार्रवाई करे तो जो विपक्षी नेता प्रश्न उठाते हैं, उन्हें फाइटर प्लेन के नीचे बाँध के ले जाएँ। जब बम गिराया जाएगा तो उन्हें वहीं से टारगेट दिख जाएगा। इसके बाद उनको वहीं पर उतार दें। वे लोग टारगेट की जगहों को गिन लें और वापस आ जाएँ।”

ये पूछे जाने पर कि उनके इस ट्वीट का क्या मतलब था? जनरल वीके सिंह ने कहा, “क्या आप मारे गए आतंकियों को गिन सकते हैं? बमों ने इमारतों को निशाना बनाया। क्या 1000 kg बमों के धमाके से मौतें नहीं होंगी? अगर मौतें हुईं तो आप उसका अनुमान लगा सकते हैं। मुझे नहीं पता कि कौन इसकी गिनती कर सकता है। इस तरह की बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जैसे कई विपक्षी नेता भारतीय सेना और IAF का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को ‘दुर्घटना’ बताया तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कुछ नेता तो एयर स्ट्राइक पर ही यह कहकर सवाल उठा रहे हैं कि आतंकी मारने गए थे या पेड़ गिराने? बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा एयर स्ट्राइक में 250 से अधिक आतंकियों के मारे जाने के दावे के बाद से विपक्ष हमलावर है कि उनके पास यह आँकड़ा कहाँ से आया?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -