Homeराजनीतिमोदी आतंकवादी जैसा दिखते हैं, डर लगता है बम गिरा देंगे: कॉन्ग्रेस नेता विजयाशांति

मोदी आतंकवादी जैसा दिखते हैं, डर लगता है बम गिरा देंगे: कॉन्ग्रेस नेता विजयाशांति

मोदी को लेकर कॉन्ग्रेस पार्टी और इसके नेता अक्सर अपना दायरा लाँघ देते हैं और यही शायद पार्टी ने अपने सदस्यों को भी अच्छी तरह से समझाया है। इसी डर वाली बात पर नरेंद्र मोदी ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि कुछ लोगों उनसे डर लगना भी चाहिए।

तेलंगाना शमशाबाद में आज प्रियंका गाँधी के भाई राहुल गाँधी की रैली से पहले कॉन्ग्रेस पार्टी नेता और पूर्व सांसद विजयाशांति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर अपनी मानसिक अशांति का परिचय दिया है। विजयाशांति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारे में बेहद भद्दी टिप्पणी की है।

कॉन्ग्रेस की स्टार प्रचारक विजयाशांति ने तेलंगाना के शमशाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी के भाषण से पहले बयान देते हुए कहा, “हर किसी को ये डर लगता है कि नरेंद्र मोदी कब बम गिरा देंगे, वो आतंकवादी की तरह दिखते हैं। लोगों को प्यार करने के बजाए वो लोगों को डराते हैं, प्रधानमंत्री को इस तरह पेश नहीं आना चाहिए।”

ट्विटर यूज़र्स ने विजयशांति के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शायद विजयाशान्ति ने ये बयान राहुल गाँधी के भाषण से पहले उन्हें खुश करने के लिए दिया होगा। हालाँकि, कुछ लोगों का कहना है कि कॉन्ग्रेस ये डर नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि आने वाले लोकसभा चुनावों में मिलने वाली हार का डर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कॉन्ग्रेस पार्टी और इसके नेता अक्सर अपना दायरा लाँघ देते हैं और यही शायद पार्टी ने अपने सदस्यों को भी अच्छी तरह से समझाया है। इसी डर वाली बात पर नरेंद्र मोदी ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि कुछ लोगों उनसे डर लगना भी चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -