Homeदेश-समाजसुरक्षाबलों ने ओडिशा के कंधमाल में 4 नक्सलियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन...

सुरक्षाबलों ने ओडिशा के कंधमाल में 4 नक्सलियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बीते गुरुवार को सुरक्षाबलों ने कंधमाल जिले के फिरंगिया ब्लॉक के समरबंध गांव के पास माओवादी शिविर का ध्वस्त किया था। यहाँ से 15 किलो विस्फोटक, 28 डेटोनेटर के अलावा टिफिन बॉक्स, जूते, बैग और माओवादी साहित्य को बरामद किया गया था।

ओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार (5 जुलाई, 2020) को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एनकाउंटर कंधमाल जिले के तुमुदीबांध इलाके में हुआ। एंटी नक्सल स्पेशल ग्रुप के जवान, डिस्ट्रिक्ट वॉलेंट्री फोर्स और ओडिशा पुलिस की स्पेशन सेल के जवान इसमें शामिल थे।

द हिंदू के रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली प्रतिबंधित सीपीआई (नक्सल) ग्रुप के सदस्य थे। ओडिशा पुलिस के महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर और सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें, नक्सल विरोधी अभियान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को इलाके में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और समर्पण करने के लिए कहा। लेकिन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और चार माओवादी मारे गए।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सुरक्षाबलों ने कंधमाल जिले के फिरंगिया ब्लॉक के समरबंध गांव के पास माओवादी शिविर ध्वस्त किया था। यहाँ से 15 किलो विस्फोटक, 28 डेटोनेटर के अलावा टिफिन बॉक्स, जूते, बैग और माओवादी साहित्य को बरामद किया गया था। बता दें कंधमाल-कालाहांडी-नयागढ़ और बौध डिवीजन में सीपीआई (माओवादी) कैडर काफ़ी सक्रिय हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -