Homeदेश-समाज10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ, भारत में रिकवरी रेट...

10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ, भारत में रिकवरी रेट बढ़ने के साथ घटी मृत्यु दर

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या अब भी 5 लाख से ज्यादा है। इनमें से 3 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 5 राज्यों - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हैं।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों के ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़कर 10 लाख से अधिक हो गई है। इस समय देश में रिकवर कर चुके यानी संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10,17,204 है। इसके साथ ही देशभर में COVID-19 से स्वस्थ होने की दर अब करीब 64% है।

हालाँकि, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या अब भी 5 लाख से ज्यादा है। इनमें से 3 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 5 राज्यों – महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तकरीबन 10 लाख लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं, COVID-19 मरीजों का रिकवरी रेट 64.51% हो गया है और रिकवरी/मृत्यु अनुपात अब 96.6%: 2.23% है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही हैं। नोएडा में कोरोना से सफलतापूर्वक रिकवरी करने वाले मरीजों के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। यह दर 84.5% है। उत्तर प्रदेश राज्य में यह दर सबसे ज्यादा है। पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 62.2% है।

केंद्र सरकार ने आज ‘अनलॉक-3’ के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए अगस्त 31, 2020 तक सभी कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन जारी रखने के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक-3’ के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए रात के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पर से प्रतिबंध हटा दिया है। साथ ही, योग संस्थानों और जिम को 5 अगस्त से खोलने की अनुमति होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -