Homeदेश-समाजशब्बीर बरखा को भेजता है अश्लील फोटो, आरफ़ा को 'होली बिस्मिल्ला' पर अशरफ़ी कहता...

शब्बीर बरखा को भेजता है अश्लील फोटो, आरफ़ा को ‘होली बिस्मिल्ला’ पर अशरफ़ी कहता है ‘डर्टी लेडी’

ज्ञान देने वालों के कुछ ट्वीट पढ़िए और सोचिए कि क्या ये वाक़ई में मज़हब के रखवाले हैं या फिर थोक के भाव से अपनी नफ़रत और मूर्खता बाँटते हुए अपनी असहिष्णुता का प्रदर्शन कर रहे हैं कि नाम 'मजहब विशेष' वाला है, तो हमारे हिसाब से ही चलो।

ट्विटर पर इस्लाम के रखवालों का विरोधाभास लगभग दैनिक स्तर पर दिखता रहता है। एक तरफ बरखा दत्त को अश्लील तस्वीर भेजने वाला शब्बीर है, वहीं दूसरी ओर ‘द वायर’ की पत्रकार आरफ़ा खानम हैं जिन्होंने होली मुबारक कहते हुए ‘बिस्मिल्ला’ शब्द लिखा तो ‘सच्चे’ मजहबी भड़क उठे। वायर की पत्रकार आरफ़ा ख़ानम शेरवानी ने होली के अवसर पर कहा, “होली खेलूँगी कहके बिस्मिल्ला। होली मुबारक दोस्तों। जमकर रंग बरसे।”

आरफ़ा को तमाम तरह की हिदायतें दी गईं, जहाँ उसे ‘शराब भी पी ले’ से लेकर ‘यही लोग इस्लाम को बदनाम करते हैं’ तक कहते हुए उसके मरने की दुआएँ माँग ली गईं कि इसी हालत में आरफ़ा को अल्लाह उठा ले। एक ने यहाँ तक लिखा कि ‘जय श्री राम’ बोलकर फ़्लैट का दरवाजा भी खोल देना। किसी ने यह कहा कि बिस्मिल्ला कहके ‘मुजरा’ शुरु कर दे, ‘धंधा भी शुरु कर दे’।

ज्ञान देने वालों के कुछ ट्वीट पढ़िए और सोचिए कि क्या ये वाक़ई में मज़हब के रखवाले हैं या फिर थोक के भाव से अपनी नफ़रत और मूर्खता बाँटते हुए अपनी असहिष्णुता का प्रदर्शन कर रहे हैं कि नाम ‘मजहब’ वाला है, तो हमारे हिसाब से ही चलो।

https://platform.twitter.com/widgets.js

‘जिना’ का अर्थ है: व्यभिचार, परायी स्त्री या पराये पुरुष के पास जाना

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -