Homeविविध विषयअन्यन्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड की 5 मस्जिदों पर हमला: आतंकवाद-रोधी पुलिस कर रही...

न्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड की 5 मस्जिदों पर हमला: आतंकवाद-रोधी पुलिस कर रही जाँच

बर्चफील्ड रोड स्थित जामा मस्जिद के अलावे एर्डिंगटन के स्लेड रोड, विटॉन रोड, एस्टन और पेरी बैर में ब्रॉडवे स्थित मस्जिद में स्लेजहैमर से ही हमला करके नुकसान पहुँचाया गया।

इंग्लैंड में एक ही रात में पाँच मस्जिदों पर हमला किया गया। इन हमलों में स्लेजहैमर (लंबे हत्थे वाला हथौड़ा) का इस्तेमाल कर मस्जिद को नुकसान पहुँचाया गया। जिन मस्जिदों पर हमला किया गया, वो सभी बर्मिंघम में ही हैं। वेस्ट मिडलैंड्स की आतंकवाद-रोधी पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

स्थानीय पुलिस को सबसे पहले बर्चफील्ड रोड स्थित जामा मस्जिद से किसी व्यक्ति द्वारा स्लेजहैमर से खिड़कियों को तोड़ने की शिकायत मिली। इसी मामले की जाँच के दौरान पता चला कि बर्मिंघम इलाके में स्थित अन्य चार मस्जिदों पर भी एकसमान रूप से हमला करके क्षति पहुँचाई गई है।

बर्चफील्ड रोड स्थित जामा मस्जिद के अलावे एर्डिंगटन के स्लेड रोड, विटॉन रोड, एस्टन और पेरी बैर में ब्रॉडवे स्थित मस्जिद में स्लेजहैमर से ही हमला करके नुकसान पहुँचाया गया। हमलों के पीछे का मकसद अज्ञात है लेकिन वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ऐसा मान रही है कि सारे हमले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

आपको बता दें कि 15 मार्च को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के अल नूर मस्जिद में की गई गोलीबारी में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के पीछे की वजह ‘इस्लामोफोबिया’ था, जिसे हमलावर ने बताया भी था।

पढ़ें : ‘इस्लामोफोबिया’ और मल्टीकल्चरलिज़्म के मुखौटे के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई है न्यूज़ीलैंड का नरसंहार

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -