Homeराजनीति'मैं मर्दों के साथ नहीं सोता'- कर्नाटक विधानसभा स्पीकर का बेतुका बयान

‘मैं मर्दों के साथ नहीं सोता’- कर्नाटक विधानसभा स्पीकर का बेतुका बयान

आगामी चुनाव में टिकट को लेकर कॉन्ग्रेसी नेता के एच मुनियप्पा और रमेश कुमार के बीच काफ़ी मनमुटाव पैदा हो गया था। जिसके बाद से दोनों के बीच ऐसी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है।

कॉन्ग्रेस नेता और कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार एक बार फिर से अपने बेतुके बयान के कारण खबरों में आ गए है। इस बार उन्होंने अपनी पार्टी के ही नेता के एच मुनियप्पा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पुरुषों के साथ सोना पसंद नहीं करते हैं, उनके पास उनकी अपनी पत्नी है।

दरअसल, के एच मुनियप्पा ने 15 फरवरी को श्रीनिवासपुर तालुक में कनक कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन करते हुए कहा था, “रमेश कुमार और मैं पति-पत्नी की तरह हैं। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।” मुनियप्पा ने यह जवाब टिकट संबंधी सवाल पर दिया था।

एक महीने पुराने इस बयान पर रमेश ने अब प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं मर्दों के साथ सोना पसंद नहीं करता। मेरे पास अपनी पत्नी है। हो सकता है कि उनकी मुझमें दिलचस्पी हो लेकिन मुझे उनमें दिलचस्पी नहीं है। मेरा किसी के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर नहीं हैं।”

खबरों के मुताबिक आगामी चुनाव में टिकट को लेकर कॉन्ग्रेसी नेता के एच मुनियप्पा और रमेश कुमार के बीच काफ़ी मनमुटाव पैदा हो गया था। जिसके बाद से दोनों के बीच ऐसी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। इसके चलते रमेश ने मुनियप्पा की खुलेआम कई बार आलोचना भी की है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रमेश कुमार ऐसे बयान देकर विवादों में आएँ हों। कुछ समय पहले रमेश ने सदन में बहस के दौरान बार-बार अपना नाम आने पर अपनी तुलना रेप पीड़िता से कर डाली थी, जिसके कारण उनकी काफ़ी आलोचना भी हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेरिकी सांसद राइली मूर ने FCRA संशोधन विधेयक पर भारत को दी चेतावनी: आखिर विदेशी नेताओं और चर्च समूहों को इस बदलाव से इतनी...

FCRA संशोधन विधेयक को चर्चों पर हमले के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि विवाद की असली वजह विदेशी फंडिंग, धर्मांतरण नेटवर्क और भारत-विरोधी गतिविधियों पर सरकार की बढ़ती निगरानी है

मस्जिद को लेकर अफवाह, दंगों की साजिश में सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस पर झूठा आरोप: संभल हिंसा जाँच की 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।
- विज्ञापन -