Homeदेश-समाजभगवान गणेश की मूर्ति के पास पेशाब करता कुत्ता: हिंदू विरोधी पोस्ट के लिए...

भगवान गणेश की मूर्ति के पास पेशाब करता कुत्ता: हिंदू विरोधी पोस्ट के लिए माउंट कार्मेल की टीचर सस्पेंड

टीचर सुनीता जोसफ ने हिंदू विरोधी फोटो के साथ एक बेहद ही घटिया कैप्शन भी दिया, "कुत्ते को पूरा विश्वास है कि यह पत्थर है और कुछ नहीं। लेकिन पता नहीं ये बात भारतीयों को क्यों समझ नहीं आती।"

महाराष्ट्र के अकोला में माउंट कार्मेल सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी स्कूल ने शनिवार (8 अगस्त, 2020) को VI (A) स्टैण्डर्ड में पढ़ाने वाली सुनीता जोसफ नाम की एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। जोसफ ने स्कूली छात्र-छात्राओं के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार को एक अपमानजनक हिन्दुफोबिक फेसबुक पोस्ट शेयर किया था।

माउंट कार्मेल की शिक्षिका ने एक कुत्ते को भगवान गणेश की मूर्ति के पास पेशाब करते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। सुनीता ने इस हिंदू विरोधी पोस्ट के साथ एक बेहद ही घटिया कैप्शन भी दिया, “कुत्ते को पूरा विश्वास है कि यह पत्थर है और कुछ नहीं। लेकिन पता नहीं ये बात भारतीयों को क्यों समझ नहीं आती।”

हालाँकि, एक हिंदू देवता के प्रति घटिया मानसिकता वाली बात कहने और छोटे बच्चों के ब्रेनवॉश करने की नापाक कोशिश करने पर स्कूल अधिकारियों ने तुरंत इस मामले पर कार्रवाई की। माउंट कार्मेल हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर माथैव करिकाल ने शिक्षक सुनीता जोसेफ को संबोधित कर एक पत्र में बताया कि उन्हें तत्काल प्रभाव से शिक्षक पद से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन आदेश में लिखा गया, “यह मामला भले ही गलती से भी हुआ हो, लेकिन इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुझे यह बताते हुए खेद है कि आपको तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -