Homeविविध विषयमनोरंजनअक्षय कुमार लेकर आए FAU-G: मनोरंजन के साथ बलिदानी सैनिकों के बारे में भी...

अक्षय कुमार लेकर आए FAU-G: मनोरंजन के साथ बलिदानी सैनिकों के बारे में भी बताएगा ये गेम

अक्षय कुमार ने बताया है कि FAU-G गेम के जरिए खिलाड़ी मनोरंजन के अलावा हमारे सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

हाल ही में भारत सरकार ने PUBG समेत 118 और चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित हो बॉलीवुड ऐक्‍टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने FAU-G नाम से एक एक्शन गेम लॉन्च की है।

बॉलीवुड सुपरस्टार ने कहा Fearless And United-Guards FAU-G गेम के जरिए खिलाड़ी मनोरंजन के अलावा हमारे सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

गौरतलब है हालिया भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता को मद्देनजर रखते हुए लोकप्रिय ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम PUBG को बैन कर दिया था। सरकार ने दावा किया कि यह भारत की रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा था। सिर्फ PUBG ही नहीं उसके साथ 117 अन्य चीनी ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Linked in पर मौजूद प्रोफाइल के अनुसार FAU-G को मोबाइल गेम्स और इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट कंपनी nCore गेम्स द्वारा बनाया गया है। यह कंपनी बेंगलुरु से बाहर स्थित है। इसमें आगे कहा गया है, ”हम मुख्य रूप से इमर्सिव स्टोरीलाइन के साथ मल्टी-प्लेयर गेम्स बनाते करते हैं। जिनका भारतीयों के साथ मजबूत जुड़ाव होता है। हम भारत में भी भारतीय बाजार के लिए टॉप ग्लोबल स्टूडियो से गेम जारी करते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -