Homeदेश-समाजदो दिन से गायब नाबालिग बहनों को टेलर मास्टर ज़फर ने बनाया था बंधक:...

दो दिन से गायब नाबालिग बहनों को टेलर मास्टर ज़फर ने बनाया था बंधक: पटना से बाहर भेजने की थी तैयारी

"दाेनाें सामान खरीदने के लिए चाँदमारी राेड आई थीं। इसी बीच टेलर ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि जरूरी काम है। दाेनाें उसके पास गईं तो उसके बाद उसने शटर बंद कर दिया। बीच-बीच में टेलर बाहर निकलता पर शटर काे बाहर से बंद कर देता था। हम दाेनाें का हाथ-पाँव बँधा था। टेलर जफ़र बार-बार हमें ठंडे पानी से नहला रहा था।"

पटना के कंकड़बाग थाना के चाँदमारी रोड से 2 नाबालिग बच्चियों की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक टेलर मास्टर जफर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ही दोनों बच्चियों को अपने दुकान पर बंधक बना लिया था। लड़कियों के विरोध करने पर आरोपित जाफर उनके हाथ पैर बाँध कर उन्हें बेहरमी से पीटता और चिल्लाने पर दाेनाें काे बार-बार ठंडे पानी से नहला देता था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंकड़बाग की रहने वाली दो बच्चियाँ सोमवार (28 दिसंबर, 2020) की शाम को टीपीएस कॉलेज के पास से अचानक से लापता हो गई थीं, इसके बाद इनके परिवार वाले इनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आने जाने वाले लोगों को एक टेलर की दुकान से कुछ आवाज आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान खोला तो उसमें से दोनों बच्चियों को बरामद किया गया।

बच्चियों की ऐसी हालत देख आक्रोशित लोगों ने दुकानदार जाफर की जमकर पिटाई कर दी। वहीं ठंड से ठिठुरती एक बच्ची की हालत काफी नाजुक लग रही थी। उसे बार-बार उल्टी हाे रही है, लोगों से तुरंत आग जला कर उसे ठीक करने की काेशिश की। इसके बावजूद उसकी तबियत गंभीर होती जा रही थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, स्थानीय लोगों की सूचना पर कंकड़बाग पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित को गिरफ्तार के थाना ले गई। पुलिस जाफर से पूछताछ करने में जुटी है। जाफर चाँदमारी राेड का रहने वाला है।

घटना के संबंध में नाबालिग लड़की ने बताया, “दाेनाें सामान खरीदने के लिए चाँदमारी राेड आई थीं। इसी बीच टेलर ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि जरूरी काम है। दाेनाें उसके पास गईं तो उसके बाद उसने शटर बंद कर दिया। बीच-बीच में टेलर बाहर निकलता पर शटर काे बाहर से बंद कर देता था। हम दाेनाें का हाथ-पाँव बँधा था। टेलर जफ़र बार-बार हमें ठंडे पानी से नहला रहा था।” बच्चियों ने बताया कि उन्हें खाना तक नहीं दिया गया।

वहीं घटना के बाद लोगों का मानना है कि यह मानव तस्करी का मामला है। क्योंकि बच्चियों के बयान के मुताबिक जाफर ने उनका शारीरिक शोषण नहीं किया लेकिन उसकी उन्हें कहीं बाहर भेजने की योजना थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। इसके अलावा उसके माेबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है।

कंकड़बाग थाना के प्रभारी थानेदार सुमन कुमार ने कहा कि दाेनाें में से किसी के साथ रेप नहीं हुआ है। दाेनाें काे हाथ-पाँव बाँधकर बंधक बनाए हुए था और ठंडे पानी से नहलाने से एक की तबीयत खराब है, उसे पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस जाफर से पूछताछ करने में जुटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -