Homeविविध विषयमनोरंजन2020 में JNU, 2021 में ट्विटर-इंस्टा पोस्ट: दीपिका पादुकोण की चर्चा में रहने की...

2020 में JNU, 2021 में ट्विटर-इंस्टा पोस्ट: दीपिका पादुकोण की चर्चा में रहने की ट्रिक या फिर हैकर की शिकार?

कुछ इसे खुद को चर्चा में रखने की दीपिका की ट्रिक बता रहे हैं तो कुछ उनके हैकिंग के शिकार होने के कयास लगा रहे हैं। दीपिका इस समय अपने पति रणवीर सिंह के साथ रणथंभौर में हैं। यहाँ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहनी सहित कई लोगों से मुलाकात भी की है।

महीना जनवरी का ही था। लेकिन साल 2020 था। दीपिका पादुकोण वामपंथी छात्रों के समर्थन में जेएनयू पहुँची थीं। अब 2021 का साल आ गया है। नए साल के पहले ही दिन दीपिका से जुड़ी एक और खबर सुर्खियों में है। अबकी बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

यानी, अब आप दीपिका के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएँगे तो वहाँ उनके द्वारा पूर्व में शेयर की गई कोई पोस्ट नजर नहीं आएगी। इसने कई तरह के कयासों को जन्म दे दिया है। कुछ इसे खुद को चर्चा में रखने की दीपिका की ट्रिक बता रहे हैं तो कुछ उनके हैकिंग के शिकार होने के कयास लगा रहे हैं। दीपिका इस समय अपने पति रणवीर सिंह के साथ रणथंभौर में हैं। यहाँ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहनी सहित कई लोगों से मुलाकात भी की है।

दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट

कुछ रिपोर्टों के अनुसार दीपिका ने पोस्ट 2020 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को डिलीट किए। कुछ नेटीजन्स का कहना है कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है। इसकी वजह बीते कुछ सप्ताह में कई सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक होना है। इनमें सुष्मिता सेन की बेटी रेनी, विक्रांत मेसी, फराह खान जैसे नाम शामिल हैं। वैसे इस बार दीपिका की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।

दीपिका के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट

वैसे सितारों के लिए खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए नए नए तरीकों पर अमल करना भी नई बात नहीं है। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लोगों को चौंका दिया था। बाद में पता चला कि अपने नए एलबम के प्रमोशन का उनका यह तरीका था। दीपिका ने भी इसी तरह पिछले साल ‘छपाक’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान जेएनयू पहुँच कर सबको चौंकाया था। शुरुआत में इसे वामपंथी गैंग को उनका समर्थन कहकर प्रचारित किया गया, लेकिन बाद में यह प्रचार की पैंतरेबाजी ही निकली। जुलाई 2020 में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व अधिकारी एनके सूद ने दावा किया था कि अनिल मुसर्रत ने दीपिका को फोन करके जेएनयू जाने के लिए कहा था। उनका यह भी दावा था कि जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर सिर्फ़ खड़े होने के लिए पाकिस्तानी एजेंट मुसर्रत से उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपए लिए थे और ईडी अब इसकी जाँच कर रही है।

गौरतलब है कि दीपिका की अगली फिल्म ’83’ है। भारतीय क्रिकेट टीम पर बनी इस फिल्म में कपिलदेव बने रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका में दीपिका नजर आएँगी। इसके अलावा वे सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की एक फिल्म में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -