Homeराजनीतिकोरोना वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रोका ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला ने, लकड़ी...

कोरोना वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रोका ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला ने, लकड़ी लेकर लोगों को मारने निकले

ममता के मंत्री जब कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरे तो वहाँ सड़क जाम होने लगी, जिसका लोगों द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद उन्होंने हाथ में लकड़ी का डंडा लिया और लोगों को मारते नजर आए।

TMC मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद (JUH) के अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी (Siddiqullah Chowdhury) की अगुवाई में कृषि कानूनों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कोरोना वैक्सीन ले जाने वाले एक ट्रक को रोक दिया गया।

‘न्यूज़ एक्स’ और ‘रिपब्लिक टीवी’ की खबर के अनुसार, यह घटना बुधवार (जनवरी 13, 2021) दिन की बताई जा रही है। समाचार चैनल के अनुसार ट्रक रोकने वाली TMC की रैली द्वारा कोरोना वायरस वैक्सीन के ट्रक रोकने पर वहाँ जमकर चले लाठी-डंडे भी चले।

भाजपा के महासचिव और प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस सम्बन्ध में एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ”बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कृषि कानून के खिलाफ पूर्व बर्दमान के गलसी में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण बहुत देर तक रास्ता जाम होने पर लोगों ने विरोध भी किया, मंत्रीजी हाथ में लकड़ी लेकर लोगों को मारते हुए देखे गए।”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रही हैं और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में टीएमसी के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी सिंघु बॉर्डर भेजा गया है।

प्रदर्शन कर रहे ममता बनर्जी के मंत्री जब कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरे तो वहाँ सड़क जाम होने लगी, जिसका लोगों द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद, ममता के मंत्री हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर लोगों को मारते नजर आए और लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर डाली।

उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी होनी है। इससे पहले देशभर में कोरोना वैक्सीन पहुँचाए जाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।इसी बीच किसान भी लगातार अपनी हठ पर अड़े हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में, कोरोना वायरस की वैक्सीन को विभिन्न हिस्सों तक पहुँचाने में अभी और कितनी मुश्किलें आती हैं, यह समय ही बताएगा।

केन्द्र सरकार ने 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे टीकाकरण अभियान से पहले सोमवार (जनवरी 11, 2021) को ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) और ‘भारत बायोटेक’ को कोविड-19 वैक्सीन की 06 करोड़ से अधिक वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिया था। इस ऑर्डर की कीमत करीब 1,300 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -