Homeदेश-समाजJesus Calls चलाने वाले ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन के 28 ठिकानों पर आयकर...

Jesus Calls चलाने वाले ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन के 28 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

आयकर विभाग ने ईसाई संगठन द्वारा संचालित करुण्या क्रिश्चियन स्कूल पर भी छापा मारा है। आयकर विभाग को दिनाकरन और जीसस कॉल्स के खिलाफ टैक्स चोरी और विदेशी फंडिंग में अनियमितता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद...

तमिलनाडु के चेन्नई में आयकर विभाग की कई इलाको में छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी चेन्नई, कोएंबटूर सहित ‘जीसस कॉल्स’ के नाम से ईसाई मिशनरी चलाने वाले विवादास्पद ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन के 28 ठिकानों पर हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने बुधवार को ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरण के 28 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। जिन परिसरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है, उनमें करुणा प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान और जीसस कॉल्स भी शामिल हैं। बता दें जीसस कॉल्स, पॉल दिनकरन द्वारा संचालित एक संगठन है, जो पूरे तमिलनाडु में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है।

आईटी अधिकारियों ने बुधवार (20 जनवरी, 2021) की सुबह चेन्नई के कोएंबटूर और तमिलनाडु के विभिन्न अन्य स्थानों पर दिनाकरन की संपत्तियों की तलाशी ली। आयकर विभाग ने ईसाई संगठन द्वारा संचालित करुण्या क्रिश्चियन स्कूल पर भी छापा मारा है।

दरअसल, आयकर विभाग को दिनाकरन और जीसस कॉल्स के खिलाफ टैक्स चोरी और विदेशी फंडिंग में अनियमितता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आयकर विभाग ने यह छापेमारी शुरू की है।

गौरतलब है कि पॉल दिनाकरन, टीवी पर लगातार ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने और उसके जरिए फंड इकट्ठा करने वाले डीजीएस दिनाकरन के बेटे हैं। पॉल तमिलनाडु में ईसाई धर्म प्रचारक के रूप में जाने जाते है। उनके काफी फॉलोवर्स हैं और वे ईसाई प्रचार-प्रसार के लिए कई संगठन भी चलाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सड़कों पर नमाज बंद और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर प्रतिबंध: बकरीद पर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिए किस राज्य ने क्या...

देशभर में बकरीद मनाई जा रही है। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंगाल-यूपी जैसे राज्यों में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ममता बनर्जी का बंगाल था कैसा, कोई रंजीता प्रमाणिक से पूछे: एसिड अटैक में जल गया पूरा शरीर, व्हीलचेयर पर सिमटी जिंदगी, सत्ता बदलने...

पश्चिम बंगाल से भोपाल तक पलायन को मजबूर, तेजाब हमला और कोलकाता लौटने का डर... जानिए रंजीता प्रमाणिक और उनके परिवार की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -